फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Work done without standards, issue raised in the meeting

Bahraich News: मानक विहीन किए गए कार्य, बैठक में गूंजा मुद्दा

Mon, 27 Apr 2026 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Work done without standards, issue raised in the meeting
रिसिया नगर पंचायत में बैठक को संबो​धित करतीं अध्यक्ष।  - फोटो : रिसिया नगर पंचायत में बैठक को संबो​धित करतीं अध्यक्ष।
रिसिया। नगर पंचायत रिसिया कार्यालय में बोर्ड की बैठक नगर पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नगर पंचायत के 11 मोहल्लों में जल निगम द्वारा कराए जा रहे मानक विहीन कामों को लेकर आक्रोश व्यक्त किया गया। सभासदों ने सड़कों एवं सड़क किनारे खोदे गए गड्ढों के चलते आने जाने वाले छोटे बड़े वाहनों के आवागमन में हो रही दिक्कतों को लेकर नाराजगी जताई। अधिशासी अधिकारी सचिन कुमार पांडे ने सदस्यों के आक्रोश को देखते हुए जल निगम के अधिशासी अभियंता को फोन मिला कर ठेकेदार द्वारा कराए जा रहे घटिया एवं अधूरे निर्माण कार्य के बारे में जानकारी दी। ईओ ने मौके की जांच कर मानक के अनुरूप कार्य कराए जाने के लिए संबंधित ठेकेदार को दिशा निर्देश देने की आवश्यकता बताई। बैठक में नामित सभासद नीलम अग्रहरी, आशीष सिंह,आकाश गुप्ता, बिकी पाल, राकेश निगम, रूबिया, जुबेर खान समेत आठ सदस्य मौजूद रहे। कुल 14 सदस्यों में से आठ सदस्य मौजूद रहे। छह सदस्य अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन




पुराने प्रस्ताव पर जेई से मांगा एस्टीमेट

अधिशासी अधिकारी ने सभी सदस्यों को पुराने प्रस्ताव कि जानकारी देते हुए कहा कि पुराने प्रस्ताव के अनुसार जेई से एस्टीमेट मांगा गया है। एस्टीमेट आते ही नगर पंचायत फंड में जो सीमित धनराशि है, उसके अनुसार टेंडर करवा दिया जाएगा। इसके अलावा इंदिरा नगर ऋषि भूमि दूर संचार से आजाद नगर देवी तक मुख्य मार्ग निर्माण कार्य के लिए डूडा विभाग को स्टीमेट भेज कर निर्माण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन


तीसरे नोटिस के बाद निरस्त हो जाएगा ठेका

बैठक में मौजूद सदस्यों ने कोई नया प्रस्ताव नहीं किया। इसके अलावा मोहम्मद नगर में पूर्व में कराए गए नाला निर्माण के निकट एक गड्ढा है, जिस पर लोग गिर कर चोट खा रहे हैं। इसका मोहल्लेवासियों ने सचिव को प्रार्थना पत्र दिया है। सचिव ने बताया कि नाला निर्माण कार्य कराने वाले ठेकेदार को नोटिस दी गई है। यदि ठेकेदार वहां निर्माण कार्य नहीं करता है तो तीसरी बार नोटिस देकर ठेका निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed