{"_id":"67a65b95ad5f5e3b6a084e1c","slug":"work-boycott-of-lawyers-continues-in-protest-against-attack-on-advocate-bahraich-news-c-98-1-slko1007-126411-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: अधिवक्ता पर हमले के विरोध में वकीलों का कार्य बहिष्कार जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: अधिवक्ता पर हमले के विरोध में वकीलों का कार्य बहिष्कार जारी
Sat, 08 Feb 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। दीवानी न्यायालय के सभागार में शुक्रवार को जिला अधिवक्ता संघ की बैठक हुई। इसमें साथी अधिवक्ता पर हमले के विरोध में दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया गया। साथ ही 10 फरवरी को डीएम से मुलाकात कर मांगों पर कार्रवाई की मांग करने की कार्ययोजना बनाई।
बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष रामजी बाजपेई ने की। संचालन महामंत्री बालकृष्ण मिश्र बालू ने किया। बता दें कि संघ के पूर्व महामंत्री अधिवक्ता राजेश शुक्ला पर हुए हमले के के बाद संघ के पदाधिकारियों ने डीएम से नगर मजिस्ट्रेट में तैनात बाबू विकास निगम के गैर जनपद स्थानांतरण व उनकी संपत्तियों की जांच समेत तीन मांगो से संबंधित ज्ञापन सौंपा था। डीएम ने शुक्रवार को अधिवक्ताओं की मांग पर विवादित लिपिक विकास का स्थानांतरण एमजे तहसील कैसरगंज के लिए कर दिया, लेकिन अधिवक्ता ने डीएम की इस कार्रवाई पर संतुष्टि नहीं हैं। सभी ने आगामी सोमवार को डीएम से मुलाकात कर संघ की मांगों पर कार्रवाई की मांग करने की कार्ययोजना बनाई है। बैठक में रेवती रमण मिश्रा, पुष्पांजलिनाथ मिश्रा, चंद्रवीर सिंह, रामपाल शुक्ला, रामनारायण मिश्रा, मदनगोपाल त्रिपाठी, दिनेश तिवारी, आमिर खान आदि मौजूद रहे।