{"_id":"5fe377778ebc3e3dd0710c0d","slug":"women-should-be-cautious-to-protect-themselves-sdm-bahraich-news-lko55640704","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद की सुरक्षा के लिए महिलाएं रहें सतर्क : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद की सुरक्षा के लिए महिलाएं रहें सतर्क : एसडीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपईडीहा (बहराइच)। थाना परिसर में बुधवार को मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी और सीओ रहे। कार्यक्रम में महिलाओं को सुरक्षा, संरक्षा के लिए सरकारी नंबरों की जानकारी दी गई। सतर्क रहकर मनचलों से मुकाबला करने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में बालिकाओं को जन्म प्रमाणपत्र वितरित किया गया।
रुपईडीहा थाना परिसर में बुधवार को मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी आईएएस सूरज पटेल व सीओ डॉ. जंगबहादुर यादव रहे। कार्यक्रम में बालिकाओं व महिलाओं से एसडीएम ने कहा कि मनचलों से डटकर मुकाबला करें। कोई भी घटना हो तो फौरन पुलिस को सूचना दें, तुरंत कार्रवाई होगी।
एसडीएम ने कहा कि मिशन के तहत थाने की पुलिस ने 2500 बालिकाओं का जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए भेजा था। जिन्हें सीओ व एसडीएम ने वितरित किया। सीओ ने मिशन शक्ति इंचार्ज इंद्रसेन सिंह व रुपईडीहा एसओ को इन बच्चियों का डाटा एकत्र करने के लिए बधाई दी। कार्यक्रम के तहत चांदनी, दीपाली, महिमा, मानसी, रीता, शिवानी, नंदिनी, बबली, मधु, ममता कोमल को अधिकारियों ने जन्म प्रमाणपत्र दिया।
विज्ञापन
इस दौरान स्वच्छता व विकास समिति अध्यक्ष रमेश कुमार अमलानी, एडीओ पंचायत हनुमंत सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर अमित तिवारी, उपनिरीक्षक हरीश सिंह, अजय तिवारी व आरक्षी राधा मिश्रा समेत अन्य अभिभावक मौजूद रहे।