फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Women reached hospital by ambulance, health workers did not come

एंबुलेंस से अस्पताल पहुंची महिला, नहीं आए स्वास्थ्य कर्मी

Mon, 01 Jun 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Women reached hospital by ambulance, health workers did not come
बहराइच। चित्तौरा निवासी एक गर्भवती सोमवार को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज के महिला विंग पहुंची। एंबुलेंस कर्मियों ने उसको उतार दिया लेकिन काफी देर तक स्ट्रेचर नहीं मिला, न ही स्वास्थ्य कर्मी पहुंचे। महिला दर्द से कराहती रही। सूचना पर कुछ मीडियाकर्मी पहुंचे। इस पर महिला को टूटे स्ट्रेचर उपलब्ध कराकर भर्ती कराया गया। महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। पीड़िता के पति ने मामले की शिकायत डीएम से की है।
विज्ञापन

बहराइच के चित्तौरा निवासी पप्पी देवी गर्भवती थी। सोमवार को उसे प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इस पर उसके पति भूरे ने एंबुलेंस को कॉल किया। 102 एंबुलेंस महिला को लेकर मेडिकल कॉलेज के महिला विंग पहुंची। गर्भवती पप्पी को एंबुलेंस से उतारा गया लेकिन घंटो इंतजार के बाद भी चिकित्सा कर्मी नहीं पहुंचे। उसे स्ट्रेचर भी नहीं मिला। इसकी जानकारी मिलने पर कुछ मीडियाकर्मी मौके पर पहुंच गए। मीडिया कर्मियों के पहुंचते ही चिकित्सक भी पहुंच गये। सभी ने महिला को अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन

महिला ने बेटे को जन्म दिया। जच्चा व बच्चा स्वस्थ हैं। महिला के पति भूरे व देवर बबलू ने इलाज में देरी करने और समय से स्ट्रेचर न देने का आरोप लगाया है। उसने डीएम को पत्र भेजकर मामले की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. डीके सिंह ने बताया कि दोपहर में महिला विंग का निरीक्षण कर रहा था लेकिन गर्भवती पप्पी को समय से इलाज नहीं मिला, इसकी जानकारी नहीं हुई। मामले की जांच कराकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed