फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Women participate in reformed democracy

महिलाओं ने सुधारी लोकतंत्र में हिस्सेदारी

Mon, 28 Feb 2022 11:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
Women participate in reformed democracy
बहराइच के महाराज सिंह इंटर कालेज पोलिंग बूथ पर मतदान में खड़ी महिलाओं की फाइल फोटो। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। मतदान के महापर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चि करवाने को लेकर रविवार को वोटरों में गजब का उत्साह देखने को मिला। सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लाइनें लग गईं, लेकिन महिला मतदाताओं का जोश पुरुष मतदाताओं पर भारी रहा और मतदान प्रतिशत में महिला वोटर पुरुषों से आगे निकल गईं। महिलाओं ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह परिवार की जिम्मेदारी के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य में भी पुरुषों से आगे हैं। जिले के बूथों पर जमकर महिलाओं के वोट बरसे और 61.71 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि 57.97 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं ने वोट किया।
विज्ञापन

जिले की सात विधानसभा सीटों के लिए बनाए गए 1392 मतदान केंद्रों के 2903 बूथों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। ईवीएम की गड़बड़ी के चलते कुछ बूथों पर थोड़े समय के लिए प्रभावित हुए मतदान को अगर छोड़ दिया जाए तो पूरा मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मतदान को लेकर बुजुर्ग, दिव्यांग, महिला, युवा, पुरुष व ट्रांसजेंडर सभी प्रकार के मतदाता उत्साह से लबरेज दिखे। नतीजन 2017 के विधानसभा चुनाव के मतदान प्रतिशत 58.67 को जिले ने पार कर दिया और इस बार 59.73 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें सबसे आगे महिलाएं रहीं। जिले भर में 61.71 प्रतिशत महिलाओं ने मताधिकार का प्रयोग किया और पुरुषों के वोट प्रतिशत 57.97 से 3.74 प्रतिशत अधिक वोट किया।
विज्ञापन

यही नहीं महिलाओं ने 2017 के चुनाव में किए गए मताधिकार प्रतिशत के खुद के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। 2017 में 60.09 प्रतिशत महिलाओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

2017 व 2022 के महिला-पुरुष मतदान पर एक नजर
(2022 की संख्या) (2017 में प्रतिशत) (2022 में प्रतिशत)
विधानसभा पुरुष महिला पुरुष महिला पुरुष महिला
बलहा 192429 170069 55.78 60.19 56.61 61.94
नानपारा 181748 162029 58.11 58.19 58.31 58
मटेरा 180353 161755 57.94 66.04 59.01 65.24
महसी 179604 159695 58.97 63.42 61.97 65.26
बहराइच 206418 185177 59.14 60.18 59.23 58.80
पयागपुर 205975 183794 53.52 60.35 55.86 62.58
कैसरगंज 206431 184129 53.21 59.76 55.42 60.24
कुल- 1352958 1206648 56.58 61.09 57.97 61.71
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed