फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Woman's body found hanging from a tin shed, murder alleged

Bahraich News: टिनशेड से लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

Sun, 15 Jun 2025 03:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 15 Jun 2025 03:33 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging from a tin shed, murder alleged
जमुनहा (श्रावस्ती)। झिरझिरवा के मजरा बधनी निवासी एक विवाहिता की शनिवार संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर के अंदर टिनशेड की बडेर से रस्सी के फंदे के सहारे लटका मिला। मौके पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। मृतका के मायके वालों ने ससुरालीजनों पर हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मल्हीपुर क्षेत्र के लाहौर कला गांव निवासी कन्हई लाल गौतम ने अपनी पुत्री किरन देवी (28) का विवाह वर्ष 2016 में बधनी निवासी दुर्गेश (31) पुत्र ओम प्रकाश के साथ किया था। किरन की दो पुत्री आम्रपाली (7) व आराध्या (5) हैं। शनिवार दोपहर के करीब परिवार वालों ने देखा कि किरन का शव घर के अंदर टिनशेड की बडेर से रस्सी के फंदे के सहारे लटक रहा है। इसके बाद पति व ससुर घर छोड़कर भाग गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया।
विज्ञापन

मृतका के पिता ने बताया की उसका दामाद किसी एनजीओ में काम कर रहा था। तीन दिन पहले ही वह कानपुर से लौटा था। दंपती में कुछ दिनों से किसी बात को लेकर अनबन थी। उसे पूरी उम्मीद है कि दामाद ने ही किरन की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया है। थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed