फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Woman smuggler carrying opium hiding in purse arrested

पर्स में छिपा कर अफीम ले जा रही महिला तस्कर गिरफ्तार

Tue, 02 Mar 2021 10:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Woman smuggler carrying opium hiding in purse arrested
रुपईडीहा (बहराइच)। नेपाल से अफीम की तस्करी के लिए दिल्ली जा रही महिला को एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान महिला के पास से भारी मात्रा में अफीम बरामद हुई। पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा में एसएसबी के निरीक्षक रमेश कुमार ग्वाल व रूपईडीहा थाने के एसआई हरीश सिंह अपने दलबल के साथ संयुक्त गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान रुपईडीहा गेट के पास एक संदिग्ध महिला नेपाल की ओर से आती हुई दिखाई पड़ी। टीम में शामिल महिला जवानों ने महिला को रोका तो वह तेजी से नेपाल की ओर मुड़कर जाने लगी। इस पर टीम ने घेराबंदी करते हुए महिला को हिरासत में लिया और तलाशी ली तो उसके पर्स में तीन किलो 800 ग्राम अफीम बरामद हुई।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान महिला की पहचान नेपाल राष्ट्र के डांग जिला में ग्राम तुलसीपुर वार्ड नंबर 5 निवासी कमला के रूप में हुई। रूपईडीहा थानाध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि पूछताछ में महिला ने बताया कि वह नेपाल से अफीम लेकर तस्करी करने के लिए दिल्ली जा रही थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed