{"_id":"5d41cb4b8ebc3e6c97362059","slug":"woman-leap-in-river-from-sanjay-setu-bahraich-news-lko473902951","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय सेतु से नदी में महिला ने लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजय सेतु से नदी में महिला ने लगाई छलांग
विज्ञापन
बहराइच। पति के साथ बाइक से लखनऊ जा रही विवाहिता ने नदी में फूूल और अक्षत डालने के लिए घाघरा के संजय सेतु पर बाइक रुकवा ली।
फिर फूल, पैसे व अक्षत घाघरा नदी में अर्पण करने के बाद वह अचानक रेलिंग पर चढ़कर पुल से कूद गई। पति के शोर मचाने पर लोग दौड़े।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से विवाहिता की तलाश शुरू कराई मगर सफलता नहीं मिली। गोताखोरों की मदद से पुलिस खोजबीन में जुटी है।
पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भरवलिया शिवदहा निवासी उमेश कुमार उर्फ रवि ओझा लखनऊ में नौकरी करते हैं और वहीं केकेसी के पास महावीर पुरी में पत्नी सुमन देवी (28) के साथ किराए के मकान में रहते हैं।
बुधवार सुबह उमेश पयागपुर से पत्नी के साथ बाइक से लखनऊ जा रहे थे। जरवलरोड थाना क्षेत्र में घाघरा के संजय सेतु पहुंचने पर पत्नी सुमन ने नदी में फूल, अक्षत व पैसे अर्पण करने के लिए बाइक रुकवाई।
उमेश का कहना है कि फूल, अक्षत व पैसे डालने के बाद सुमन ने पुल से घाघरा नदी में छलांग लगा दी। पति की चीखपुकार पर लोग दौड़े।
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्र पटेल भी उपनिरीक्षक श्रीप्रकाश त्रिपाठी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से विवाहिता की तलाश शुरू कराई।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीएसी की फ्लड यूनिट के जवान भी नदी में विवाहिता को तलाश रहे हैं। मगर रात तक उसका पता नहीं लग सका है।
पुलिस के मुताबिक सुमन के पांच वर्षीय बेटा प्रिंस है। वह अपने ननिहाल में रहता है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है।