फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Woman fought with leopard to save her life, condition critical

Bahraich News: जान बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गई महिला, हालत गंभीर

Mon, 10 Jun 2024 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 10 Jun 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Woman fought with leopard to save her life, condition critical
 मिहींपुरवा में तेंदुए के हमले में घायल माधुरी। 
मिहींपुरवा (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में घर के आंगन में सो रही महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। महिला शोर मचाते हुए तेंदुए से भिड़ गई। महिला का संघर्ष देख तेंदुआ जंगल में भाग गया। हमले में महिला के सिर समेत कई स्थानों पर गंभीर घाव आए हैं। महिला को सीएचसी मोतीपुर में भर्ती करवाया गया है। हमले के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के कतर्नियाघाट वन रेंज के ग्राम पंचायत चहलवा के मजरा सिरसियनपुरवा निवासी माधुरी (35) शनिवार की रात गर्मी अधिक होने के कारण आंगन में सो रही थी। इस दौरान रात में अचानक खेत से निकले तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। हमले में माधुरी के चेहरे पर गंभीर घाव हो गए। जान बचाने के लिए वह शोर मचाते हुए तेंदुए से भिड़ गई। माधुरी का संघर्ष और शोर सुन तेंदुआ उसे छोड़कर खेतों से होते हुए जंगल की ओर भाग गया। तेंदुए के हमले की सूचना से पूरे गांव में दहशत फैल गई और मौके ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल हमले की सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी कतर्नियाघाट रेंज राम कुमार द्वितीय ने वनरक्षक अब्दुल सलाम और वाचर अमरजीत को मौके पर भेजा। दोनों ने एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के पायलट गया प्रसाद और ईएमटी मनमोहन वर्मा ने एंबुलेंस में ही गंभीर रूप से घायल महिला का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर पहुंचाया। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। वन क्षेत्राधिकारी रामकुमार द्वितीय ने बताया कि गांव में वन टीम गश्त कर रही है। ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed