{"_id":"677ed3a2f4e1e45d8004fd5a","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-sister-in-law-blames-brother-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-125034-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, ननद ने भाई पर लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, ननद ने भाई पर लगाया आरोप
Thu, 09 Jan 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 09 Jan 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
मृतक चंद्रावती उर्फ उजमा की फाइल फोटो।
बहराइच। शहर के बक्शीपुरा निवासी महिला की बुधवार की सुबह संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ गई। परिजन एंबुलेंस से उन्हें लेकर लखनऊ जा रहे थे, रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वहीं मृतका की ननद ने भाई ने भाभी को विषाक्त पदार्थ देकर मारने का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया है। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
दरगाह शरीफ थाना के मोहल्ला बक्शीपुरा निवासी चंद्रावती उर्फ नजमा बानो (35) अकील अहमद की दूसरी पत्नी थी। उन्हें सांस की बीमारी थी। इसके चलते अक्सर उनकी तबीयत खराब रहती थी। मंगलवार को अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी। इस पर परिवारीजन उन्हें शहर के प्राइवेट अस्पताल लेकर गए, जहां से लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। उनकी दो बेटियां हैं। वहीं, मृतका की ननद फरहद नसीर ने भाई पर भाभी को विषाक्त पदार्थ देकर मारने का आरोप लगाया है। आरोप है कि जिस मकान में भाभी रहती थी। उसे वे बेचना चाहते हैं। इसके चलते अक्सर भाभी से मारपीट करते थे। वहीं भाई ने बहन पर संपत्ति विवाद के चलते फर्जी आरोप लगाने की जानकारी दी है। दरगाह थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह ने बताया पीएम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।