{"_id":"6838c1da6fc2d1e0be0c33d3","slug":"woman-dies-during-treatment-doctor-accused-of-negligence-uproar-ensues-bahraich-news-c-98-1-slko1011-131465-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: महिला की इलाज के दौरान मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप, काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: महिला की इलाज के दौरान मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप, काटा हंगामा
Fri, 30 May 2025 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 30 May 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
मिहींपुरवा (बहराइच)। सीएचसी मोतीपुर में भर्ती आजमगढ़पुरवा निवासी सरियम बानो (35) की बृहस्पतिवार की शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत से परिजन भड़क गए और चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही बरतने, पैसे वसूलने व बाहर से जांच करवाने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। साथ ही महिला के शव का बिना पोस्टमार्टम करवाए घर चले गए।
थाना सुजौली की ग्राम पंचायत कारीकोट के मजरा आजमगढपुरवा निवासी मकसूद ने बताया कि उनकी पत्नी सरियम बानों की तबियत खराब थी। उनका इलाज सीएचसी मोतीपुर में चल रहा था। चिकित्सक दिन में भर्ती कर इलाज करते थे और रात में घर भेज देते थे। बृहस्पतिवार दोपहर में सरियम को बीपी की समस्या होने पर उन्हें भर्ती करवाया था। आरोप है कि कोई चिकित्सक देखने नहीं आया। एक चिकित्सक सो रहे थे, उन्हेंं जगाने का बहुत प्रयास किया, लेकिन वह नहीं उठे। कुछ देर बाद एक कर्मी आया और चार इंजेक्शन लगा दिया, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।
मकसूद ने जांच से नाम पर पैसा वसूलने, स्वास्थ्यकर्मियोंं पर उनकी साथ आई महिला रिश्तेदार के साथ हाथापाई का भी आरोप लगाया। वहीं, कुछ लोगों ने चिकित्सक के नशे में होने की भी बात कही है।
विज्ञापन
इलाज में कोई लापरवाही नहीं बरती गई है। महिला कोमा की हालत में सीएचसी लाई गई थी। उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा था, लेकिन परिजन ले नहीं जा रहे थे।
- डॉ. आरपी सिंह, सीएचसी मोतीपुर