{"_id":"604122bd8ebc3ec39f5db98d","slug":"woman-caught-crossing-opium-in-her-stomach-and-caught-crossing-bahraich-news-lko5679388168","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट में अफीम बांधकर सीमा पार कर रही महिला धरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट में अफीम बांधकर सीमा पार कर रही महिला धरी
विज्ञापन
रूपईडीहा (बहराइच)। नेपाल से अफीम की तस्करी करने के लिए दिल्ली जा रही महिला को एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान महिला के पास अफीम बरामद हुई। महिला अपने पेट मे अफीम को बांधकर सीमा पार कर रही थी। चेकिंग के दौरान महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
पंचायत चुनाव को देखते हुए भारत नेपाल सीमा पर गश्त बढ़ा दी गई हैं। सीमा की सुरक्षा में एसएसबी के सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार व रुपईडीहा थाने के एसआई सत्येंद्र कुमार यादव अपने दलबल के साथ गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान थाना गेट रूपईडीहा के पास से एक महिला नेपाल की ओर से आती हुई दिखाई पड़ी। संदिग्ध दिखने पर टीम में शामिल महिला जवानों ने रोका तो वह भागने लगी।
टीम ने घेराबंदी करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी ली गई तो महिला के पेट में अफीम बंधा हुई थी। रुपईडीहा थानाध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि तलाशी के दौरान महिला के पास 800 ग्राम अफीम बरामद हुई है। महिला की पहचान नेपाल राष्ट्र के जाजरकोट जिला के भूर वार्ड नंबर 6 निवासी गीता डी के रूप में हुई हैं। महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह तस्करी करने के लिए नेपाल से दिल्ली जा रही थी।