{"_id":"f6b16b5775b70b4f5a8ef654290103da","slug":"wolf-eats-in-innocent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह के मासूम को चारपाई से खींच ले गया भेड़िया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह के मासूम को चारपाई से खींच ले गया भेड़िया
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Mon, 15 Jun 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर के बरामदे में मां के साथ सोये तीन माह के मासूम को रविवार रात भेड़िया खींच ले गया। भोर में घर वालों ने तलाश की तो कुछ दूरी पर बालक का क्षत-विक्षत शव मिला। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर पंचनामा के बाद शव परिवारीजनों को सौंप दिया। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गुजरा गांव निवासी अब्दुल करीम की पत्नी अपने तीन माह के बेटे अरमान को लेकर घर के बरामदे में चारपाई पर सो रही थी। देर रात पहुंचे एक भेड़िये ने अरमान को चारपाई से कुछ दूरी पर झाड़ियों के पास घसीट ले गया और उसका शिकार कर लिया। सुबह चार बजे के आसपास जब मां की नींद खुली तो बेटे को अपने पास न पाकर उसने पति को आवाज दी। दंपती ने खोजबीन शुरू की तो घर से कुछ दूरी पर झाड़ियों के पास भेड़िया दिखा। दंपती मौके पर पहुंचे तो बेटे की क्षत-विक्षत लाश पड़ी थी। दंपती की चीख पुकार सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हुए।
थानाध्यक्ष बीके यादव ने मौके की जांच कर भेड़िये के हमले की पुष्टि हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिवारीजनों ने केस करने से इंकार कर दिया, जिसके चलते पंचनामा कर शव परिवारीजनों को सौंप दिया गया है।