फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Wolf attacked grandfather and grandson, injured

Bahraich News: भेड़िये ने दादा-पोते पर किया हमला, घायल

Sat, 07 Sep 2024 03:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 07 Sep 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Wolf attacked grandfather and grandson, injured
बहराइच में देहात कोतवाली के यादवपुर लोधनपुरवा में भेड़िए के हमले में घायल बालक व बुजुर्ग से जानक
तेजवापुर (बहराइच)। भेड़िये ने अब शहर से सटे यादवपुर गांव के मजरे लोधनपुर गांव में हमला बोला है। शुक्रवार सुबह एक बुजुर्ग व उनके पोते पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। घायलों की चीख-पुकार सुन भेड़िया भाग गया। बृहस्पतिवार की रात को भी भेड़िये ने हमला कर एक बच्चे को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

वहीं, डीएफओ का कहना है कि कुत्ते के हमले में यह तीनों लोग घायल हुए हैं। भेड़िये का हमला यहां नहीं हुआ है। मामले मौके पर पहुंचे अफसरों ने पूरे मामले की जानकारी ली है।
विज्ञापन


शहर से महज पांच किलोमीटर की दूरी पर देहात कोतवाली क्षेत्र में सीतापुर हाईवे पर स्थित यादवपुर के मजरे लोधनपुरव गांव में शुक्रवार को सुबह 9 बजे खेत में छिपे भेड़िये ने 60 वर्षीय कृपाराम व इनके चार वर्षीय पौत्र सत्यम पर हमला कर दिया। घायल कृपाराम ने बताया कि भेड़िये ने उनपर व उनके पौत्र पर अचानक हमला कर दिया। किसी तरह दोनों ने जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों घायलों को एम्बुलेंस से शहर स्थित मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही एसडीएम महसी अखिलेश कुमार सिंह, बीडीओ तेजवापुर अनुष्का श्रीवास्तव, सीएचसी अधीक्षक तेजवापुर डॉ अभिषेक अग्निहोत्री, वन विभाग की टीम व कोतवाल देहात पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। बीते 12 घंटे के अंतराल में भेड़िये के हमले में तीन लोगों के घायल होने से शहर से सटे इलाके के लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।


बोले डीएफओ, कुत्ते के हमले से हुए घायल

बहराइच वन प्रभाग के अजीत प्रताप सिंह का कहना है कि यादवपुर गांव के मजरे लोधनपुर में कुत्ते के हमले से दो बच्चे व एक बुजुर्ग घायल हो गए हैं। डीएफओ ने बताया कि गांव में जाकर जांच की गई तो भेड़िये के हमले की पुष्टि नहीं हुई है। बताया कि ग्रामीणों ने एक कुत्ते को पीटकर मार भी डाला है। डीएफओ का कहना है कि इस समय लोग भेड़िये की अफवाहों से परेशान हैं। ऐसे में हर किसी को अफवाह पर ध्यान न देने की जरूरत है।





सर्च अभियान जारी, नहीं मिला भेड़िया
डीएफओ अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि रेंज के अंतर्गत तहसील महसी के लगभग 25 से 30 गांवों में भेड़ियों द्वारा किए जा रहे हमले के दृष्टिगत विभाग की टीमों का सर्च अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा। तीन सेक्टरों में विभाजित टीमों में शामिल विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिन व रात में भ्रमण किया जा रहा है। भ्रमण के दौरान सभी सेक्टर प्रभारियों से वार्ता कर रणनीति बनाए जाने के लिए निर्देशित किया गया है। साथ ही हिंसक भेड़िया के रेस्क्यू संबंधित समस्त संसाधनों का जायजा लिया जा रहा है। इसके अलावा कछारी क्षेत्र में पैदल कांबिंग कर हिंसक भेड़िये को खोजने की कार्रवाई की गई।






दरवाजा बंद कर सोएं ग्रामीण
डीएफओ ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र के सेक्टर-1, 2 व 3 में कार्यरत टीमों को आवश्यक निर्देश दिए गए व सेक्टर-3 के क्षेत्र में ग्राम पंचदेवरी के कछार क्षेत्र में थर्मल ड्रोन की सहायता से हिंसक भेड़िये को देखा गया है। उसको रेस्क्यू करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस व वन विभाग की टीम संयुक्त रूप से गश्त कर रही है। लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने बच्चों का ख्याल रखें और घर के अंदर दरवाजा बंद करके सोएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed