फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Wolf again injured two girls in Bahraich

UP : बहराइच में भेड़िये ने फिर दो बालिकाओं को घायल किया, लखीमपुर खीरी में बाघ के हमले में एक और मौत

Thu, 12 Sep 2024 05:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 12 Sep 2024 05:55 AM IST
सार

लखीमपुर खीरी में खेत में गए हैदराबाद क्षेत्र के गांव मूड़ा अस्सी के जाकिर अली (40) की बुधवार को बाघ के हमले में जान चली गई।

विज्ञापन
Wolf again injured two girls in Bahraich
Wolf attack in Bahraich

विस्तार

महसी तहसील में भेड़ियों का हमला नहीं थम रहा है। महजिदिया निवासी शिवानी (10) व हरदी क्षेत्र के गड़रियनपुरवा निवासी सुमन (11) पर भेड़ियों ने मंगलवार रात हमला कर दिया। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जिले में भेड़ियों के हमलों में अब तक नौ बच्चों सहित 10 की मौत हो चुकी है। 45 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। वन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद पांच भेड़ियों को पकड़ा, जिनमें से एक की मौत हो गई।

विज्ञापन


शिवानी मंगलवार रात मां किराना के साथ घर में सो रही थी। देर रात भेड़िये ने उसे चारपाई से नीचे खींचने का प्रयास किया। इस बीच शिवानी चीख पड़ी। मां के शोर बचाने पर भेड़िया भाग निकला। लोगों में भेडि़ये को लेकर दहशत है। वहीं, गड़रियनपुरवा निवासी सुमन की गर्दन भेड़िये ने दबोचकर बाहर खींचने का प्रयास किया। शोर सुनकर पहरा दे रहे ग्रामीण और परिजन दौड़े तो सुमन की जान बच गई। संवाद
विज्ञापन


लखीमपुर खीरी में बाघ के हमले में एक और मौत
लखीमपुर खीरी में खेत में गए हैदराबाद क्षेत्र के गांव मूड़ा अस्सी के जाकिर अली (40) की बुधवार को बाघ के हमले में जान चली गई। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव रखकर गोला-सिकंदराबाद मार्ग जाम कर दिया। 15 दिन में बाघ के हमले में मौत की यह दूसरी घटना है। 27 अगस्त को मोहम्मदी-महेशपुर रेंज क्षेत्र में बाघ ने इमलिया निवासी अमरेश कुमार को मार डाला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed