फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   without fitness move 18 school vehicles, notices

बिना फिटनेस चल रहे 18 विद्यालयों के वाहन, नोटिस

Fri, 26 Jul 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
without fitness move 18 school vehicles, notices
बहराइच। बिना फिटनेस के स्कूली वाहनों का संचालन होने पर सहायक संभागीय परिवहन विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। मामले को एआरटीओ प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुये 18 विद्यालयों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों को दरकिनार कर जनपद के 18 विद्यालय बच्चों की सुरक्षा के साथ खुलेआम खिलवाड़ कर रहे हैं। बिना फिटनेस के इन स्कूलों के वाहन फर्राटा भर रहे हैं। मामले को एआरटीओ प्रशासन वीरेंद्र सिंह ने गंभीरता से लेते हुये डीआईओएस को विद्यालयों की सूची बनाकर कार्रवाई के लिए सौंपी है।
विज्ञापन

सूची मिलने के बाद डीआईओएस राजेंद्र कुमार पांडेय ने सभी 18 विद्यालयों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों को नोटिस भेजकर चेतावनी दी है कि सभी तत्काल वाहनों की फिटनेस की जांच कराकर विभाग को सूचित करें। डीआईओएस ने कहा कि कार्य में हीलाहवाली बरतने वाले विद्यालय संचालक के खिलाफ कार्रवाई तो होगी ही संबंधित स्कूल की मान्यता भी समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एआरटीओ प्रशासन सिंह ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले स्कूली वाहनों के संचालकों को किसी भी कीमत पर बख्शा नही जायेगा।
इन विद्यालयों को भेजी नोटिस
सेन्ट एंथोनी पब्लिक स्कूल सिविल लाइन, ब्लू ब्राइट स्टार जूनियर हाईस्कूल नाजिरपुरा नई बस्ती, सेव इन्फ्रास्ट्रक्चर रायपुर राजा, सेंट एंथोनी पब्लिक स्कूल खत्रीपुरा, सीमांत इंटर कॉलेज रूपईडीहा, नन्दिनी पब्लिक स्कूल ससलमपुर चैराहा हुजूरपुर, पंडित राधेश्याम इंटर कॉलेज जमोगचर्दा, असेंबली आफ गुड चर्च रूपईडीहा, श्री नत्थूलाल मेमोरियल गर्ल्स इण्टर कालेज केवलपुर रूपईडीहा को नोटिस भेजा गया है।

इसी तरह सरस्वती विद्या मंदिर साकेतनगर रूपईडीहा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कन्छर विशेश्वरगंज, सरदार पटेल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैसरगंज, राम रहीम नंदकृष्णा जूनियर हाईस्कूल जरवलरोड, रामप्रकाश इंटर कॉलेज सुहेलवा, अवध बिहारी मेमोरियल इंटर कॉलेज भवनियापुर मटेरा, मेसर्स शिवशक्ती शिक्षा निकेतन मटेरा, माता सुषमादेवी मेमोरियल जूनिसर हाईस्कूल पहलवारा पयागपुर तथा सर्वोदय पब्लिक स्कूल अलीनगर फखरपुर को भी नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed