फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Will know today, who will be the MLA

आज चलेगा पता, कौन बनेगा विधायक

Fri, 10 Mar 2017 10:37 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Fri, 10 Mar 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
Will know today, who will be the MLA
तैयार किया गया पंडाल - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव परिणाम के इंतजार की घड़ी खत्म हो गई है। सुबह होते ही गल्ला मंडी समिति में स्थापित विधानसभा क्षेत्रवार टेबलों पर मतगणना शुरू होगी। जिला प्रशासन ने मतगणना की चाक चौबंद व्यवस्था की है। सात बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। विधानसभा क्षेत्रवार टेबलों तक पहुंचने के लिए दो प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। 

जिले की सात विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती शनिवार सुबह शुरू होगी। सुबह छह बजे मतगणना कर्मियों को मतगणना स्थल गल्लामंडी समिति पर पहुंचना होगा। एक विधानसभा क्षेत्र के लिए 14 टेबलें लगाई गई हैं। जिन पर लगभग 60 कर्मचारी मतगणना कार्य के लिए तैनात किए गए हैं। गल्लामंडी में स्ट्रांग रूम में रखीं ईवीएम शनिवार सुबह खोली जाएंगी। सात विधानसभा क्षेत्रों के 69 प्रत्याशियों को मिलने वाले मतों का आंकड़ा आठ बजे से सामने आने लगेगा।
विज्ञापन


बैरीकेटिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में लगाई गई 98 टेबलों पर अंतिम परिणाम घोषित होने तक मतों की गिनती चलेगी। लगभग तीन हजार कर्मचारी मतगणना में लगाए गए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी विद्याशंकर सिंह ने बताया कि मतगणना स्थल पर पहुंचने के लिए प्रत्याशियों के लिए दो प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। जिसमें एक प्रवेश द्वार वेयर हाउस के सामने गेट नंबर एक होगा। दूसरा प्रवेश द्वार पेट्रोल पंप के सामने बनाया गया है। किसी भी प्रत्याशी या एजेंट को मोबाइल, असलहा आदि ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी विद्याशंकर सिंह ने बताया कि सातों विधानसभा क्षेत्रों के लिए भारत निर्वाचन आयोग से नियुक्त प्रेक्षक मतगणना के दौरान मौजूद रहेंगे। उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दरगाह शरीफ मंडी परिसर मार्ग पर मतगणना समय में आम आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सिर्फ दरगाह भिनगा रोड पर ही यातायात का संचालन होगा। सुबह छह बजे से मतगणना समाप्ति तक आदेश प्रभावी रहेगा। 


पुलिस अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि मतगणना के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। मतगणना परिसर से 100 मीटर की दूरी तक सिर्फ पैदल क्षेत्र होगा। मंडी परिसर से 100 मीटर दूरी पर आसामरोड चौराहे पर उत्तर की ओर व फल मंडी के सामने दक्षिण दिशा के सामने दो बैरियर लगाए गए हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed