फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   wild

गेहूं की कटाई कर रहे किसानों पर झपटा तेंदुआ, बाल-बाल बचे लोग

Mon, 12 Apr 2021 10:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
wild
गायघाट (बहराइच)। ग्राम पंचायत सर्रा मुंदरी जयरामपुरवा गांव में किसान गेहूं की कटाई कर रहे थे। देर शाम को जंगल से निकलकर आए तेंदुए ने किसानों पर झपट्टा मारा। लेकिन किसानों की सजगता व हांका लगाने से तेंदुआ किसी पर हमला नहीं कर सका। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर चला गया। रेंज कार्यालय पर सूचना देकर ग्रामीणों ने पिंजड़ा लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

मोतीपुर रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत सर्रा मुंदरी के मजरा जयरामपुरवा गांव में रविवार शाम छह बजे के आसपास किसान गेहूं की कटाई कर रहे थे। इसी दौरान जंगल से निकलकर आए तेंदुए ने किसानों पर झपट मारा। गांव निवासी केशवराम यादव, राम प्रताप जायसवाल ने बताया कि अधिक संख्या में किसानों ने शोर मचाते हुए हांका लगाया। इस पर तेंदुआ जंगल की ओर चला गया। ग्रामीणों ने बताया कि किसानों की संख्या अधिक न होती तो तेंदुआ कई लोगों पर हमला कर घायल करता।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने तेंदुआ आने की सूचना कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब के सदस्य व गौरैया संरक्षक मिथिलेश जायसवाल को दी। सदस्य ने मोतीपुर के वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र मौर्या को दी। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि टीम ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। जंगल क्षेत्र से गांव सटा होने के कारण तेंदुए के आमद की जानकारी हुई है। वनकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहंी ग्रामीणों ने गांव में तेंदुए के हमले को रोकने के लिए पिंजड़ा लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed