फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Wife beaten to death for stopping him from drinking alcohol

Bahraich News: शराब पीने से रोकने पर पत्नी की पीट-पीट कर हत्या

Fri, 07 Jul 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 07 Jul 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Wife beaten to death for stopping him from drinking alcohol
- कार्रवाई के लिए पुलिस कर रही पीएम रिपोर्ट का इंतजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
(बहराइच)। थाना बौंडी क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोदही गांव निवासी संगीता (25) पत्नी दिनेश को शराब पीने से रोकना भारी पड़ा। शराब के नशे में धुत गुस्साए पति ने पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दी। बाद में पत्नी को बेहोश समझकर कर दिनेश उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एएसपी ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि पीएम रिपोर्ट मिलने पर आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई तय होगी।
आरोपी पति दिनेश ने पुलिस को बताया कि पत्नी संगीता रोज शराब पीने के लिए मना करती थी। बृहस्पतिवार की देर रात फखरपुर से दिनेश शराब पीकर घर लौटा तो पत्नी ने नाराजगी जाहिर करते हुए खाना देने से मना कर दिया। इससे नाराज दिनेश ने चूल्हा फुंकने वाली फुंकनी उठाकर पत्नी की पिटाई करना शुरु कर दिया। गंभीर चोट पहुंचने से पत्नी संगीता बेहोश हो गई तो दिनेश उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने संगीता को मृतक घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे एसओ ने बताया महिला के शरीर के चोट के निशान साफ दिख रहे थे। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के आधार पर तय होगी।
विज्ञापन

छह माह पहले संगीता से किया था दूसरा विवाह
कोदही गांव निवासी दिनेश की पहली पत्नी की दो साल पहले एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद दिनेश के तीन बच्चे बिना मां के हो गए। वहीं दिनेश को पत्नी की कमी खलने लगी थी तो दिनेश ने मार्च माह में बिहार राज्य की रहने वाली संगीता जो पहले कैसरगंज थाना क्षेत्र के भट्टपुरवा में रहती थी से विवाह किया था। बीते 6 माह से वह दिनेश के साथ रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed