फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   When the miscreants were surrounded, bullets were fired, one injured in the encounter

Bahraich News: बदमाशों को घेरा तो चलाई गोली, मुठभेड़ में एक घायल

Tue, 03 Jun 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 03 Jun 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
When the miscreants were surrounded, bullets were fired, one injured in the encounter
फखरपुर के भखला में पुलिस और अंतरजनपदीय गैंग की मुठभेड़ के बाद मौके पर पड़ा असलहा।
फखरपुर (बहराइच)। बिबियापुर में चोरी की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे शातिर चोरों ने घेराबंदी करने पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से एक चोर घायल हो गया। पुलिस ने उसके साथ ही चार चोरों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

फखरपुर के ग्राम पंचायत बिबियापुर निवासी सूर्यलाल यादव के घर दो दिन पहले लाखों की चोरी हुई थी। रविवार रात चोरी का माल बांटने के लिए सभी आरोपी भकला के गांधी घाट पर जुटे थे। सूचना पर फखरपुर पुलिस ने थाना प्रभारी मिथिलेश राय की अगुवाई में घेराबंदी की। पुलिस को देख चोरों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बाराबंकी के मौसंडी, थाना मोहम्मदपुर खाला निवासी शातिर चोर रज्जब अली पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर गया। रज्जब के साथ ही पुलिस ने मौके से अबरार निवासी मोहम्मदपुर खाला बाराबंकी, तसव्वुर निवासी कैसरगंज बहराइच व त्रिलोकी पासवान निवासी महमूदाबाद सीतापुर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एएसपी ग्रामीण डीपी तिवारी ने बताया कि चोरों के पास से दो तमंचा, दो बाइक के साथ बिबियापुर से चोरी हुए सोने-चांदी के आभूषण व 22,400 रुपये की नकदी बरामद हुई है। पकड़े गए शातिर चोरों का लंबा आपराधिक इतिहास है। त्रिलोकी पासवान पर बहराइच, सीतापुर व बाराबंकी में कुल 20 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed