फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   When Lokpal MNREGA asked for clarification on the irregularities, BDO abused him

Bahraich News: गड़बड़ी पर लोकपाल मनरेगा ने मांगा स्पष्टीकरण तो बीडीओ ने दीं गालियां

Mon, 02 Jun 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 02 Jun 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
When Lokpal MNREGA asked for clarification on the irregularities, BDO abused him
बहराइच। मनरेगा कार्यों में भष्ट्राचार पर अंकुश लगाने के लिए सरकार द्वारा नियुक्त लोकपाल मनरेगा उमेश तिवारी ने बीडीओ चित्तौरा विजय कुमार सिंह पर फोन पर अपशब्द कहने का गंभीर आरोप लगाया है। बीडीओ से उनको व उनके परिवार को जानमाल की धमकी होने का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियोंं को शिकायती पत्र भेजा है। साथ ही डीएम व एसपी से पत्राचार कर विधिक कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


लोकपाल मनरेगा उमेश तिवारी ने आरोप लगाते हुए बताया कि चित्तौरा विकासखंड की ग्राम पंचायत मझौवा बुजुर्ग में मनरेगा योजना के तहत जारी कार्य में एनएनएमएस एप पर श्रमिकोंं की फर्जी संख्या दिखाई जा रही थी। इस पर बीडीओ को फोन कर अवगत कराया, लेकिन बीडीओ ने उन्हें स्थलीय निरीक्षण करने से रोक दिया। 26 मई को इसी गांव में तीन तालाबों की खोदाई में 300 श्रमिक दिखाए गए, जबकि फोटो सिर्फ 10 श्रमिकोंं की लगाई गई। इस पर बीडीओ को पत्र लिखकर फर्जी मास्टररोल के माध्यम से हो रही लूटपाट के संबंध में स्पष्टीकरण तलब किया। इससे नाराज बीडीओ 31 मई को उनके कार्यालय पहुंचे और एपीओ के नंबर से फोन कर गालियां दीं। अपशब्द कहने के बाद उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने डीएम, एसपी, मनरेगा निदेशक, सचिव ग्रामीण विकास मंत्रालय, आयुक्त ग्राम विकास समेत आला अधिकारियों को पत्र भेजकर उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed