फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Water filled in schools due to rain, studies disrupted

Bahraich News: बारिश से स्कूलों में भरा पानी, पढ़ाई बाधित

Fri, 14 Jul 2023 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 14 Jul 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Water filled in schools due to rain, studies disrupted
मिहींपुरवा के उच्च कन्या विद्यालय में बारिश के दौरान भरा पानी व मौजूद छात्राएं।
मिहीपुरवा (बहराइच)। जिले में लगातार हो रही बारिश से स्कूलों की व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को मूसलाधार बारिश हुई है। जिससे कस्बे के उच्च कन्या विद्यालय में जलभराव हो गया। इससे बच्चों ने जहां किसी तरह पढ़ाई की वहीं एमडीएम भी खड़े होकर खाया।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापिका प्रियंका यादव ने बताया कि मिहीपुरवा कस्बे में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं है। जरा सी बारिश में विद्यालय में जलभराव हो जाता है। शुक्रवार को हुई बारिश के बाद विद्यालय परिसर के साथ ही कमरों में पानी भर गया। छात्राओं को कई घंटे तक पानी में खड़े रहना पड़ा। वहीं जरवल रोड स्थित इंटर कॉलेज में भी बारिश का पानी भरने से छात्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed