फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Water enters homes in Payagpur; public outrage.

Bahraich News: पयागपुर में घरों में घुसा पानी, आक्रोश

Fri, 21 Aug 2026 11:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Water enters homes in Payagpur; public outrage.
 जल निकासी की व्यवस्था न होने से पयागपुर गांव में हुआ जलभराव।
पयागपुर। नगर पंचायत पयागपुर का गांव पयागपुर जलभराव की गंभीर समस्या से जूझ रहा है क्योंकि वहां जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। हाल की बारिश ने समस्या को और बढ़ा दिया है, जिससे संक्रमण का खतरा और दुर्गंध फैल रही है। श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने नगर पंचायत कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सभासदों की सूचना के बावजूद अधिशासी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंची और कर्मचारी जलनिकासी के लिए कार्रवाई नहीं कर रहे। राजकिशोर तिवारी ने बताया कि गांव के बाहर के नालों पर कथित अतिक्रमण के कारण वे बंद हो गए हैं, जिससे बारिश का पानी घरों में घुस रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बसंत कुमार सिंह ने बताया कि अधिशासी अधिकारी ने एंटी लार्वा छिड़काव के निर्देश दिए हैं, लेकिन कर्मी अपेक्षित कार्य नहीं कर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed