फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   wapon factory

टेढ़ी नदी के कछार में चल रही असलहा फैक्ट्री का खुलासा

Sat, 29 Jun 2019 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
wapon factory
बहराइच। हुजूरपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आदिलपुर गांव के पास टेढ़ी नदी पुल के नीचे अवैध असलहा की फैक्टरी चलाते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तीन तमंचा, दो तलवार, दो चाकू, एक फरसा, तमंचे की सात नाल, खोखा कारतूस, लोहे की भट्ठी व भारी मात्रा में असलहा बनाने के उपकरण बरामद किये गये हैं।
विज्ञापन

केस दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया। फैक्टरी का खुलासा करने वाली टीम को एसपी ने नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। हुजूरपुर थाना अंतर्गत भग्गड़वा चौकी क्षेत्र के आदिलपुर गांव के निकट से टेढ़ी नदी गुजरती है। यह नदी सीधे गोंडा जनपद की ओर जाती है। टेढ़ी नदी पर गांव के निकट बने पुल के पास कुछ लोगों द्वारा अवैध तरीके से फैक्टरी लगाकर असलहों का निर्माण किया जा रहा था।
विज्ञापन

इसकी सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी श्यामदेव ने दल-बल के साथ मौके पर छापेमारी की। इस दौरान गोंडा जनपद के कटरा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम चेहलवा नरायनपुर निवासी रज्जब अली को धर दबोचा गया। उसके साथी गांव निवासी अली अहमद को भी पकड़ा गया। मौके से पुलिस टीम ने बनाए गए बारह बोर के तीन तमंचे, दो तलवार, दो चाकू, एक फरसा व तमंचों की सात नाल आदि बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से असलहा बनाने की भट्ठी, पेंचकस व हथौड़ी आदि सामान भी बरामद किए। एसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि पुलिस टीम को नकद पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है।

एसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि टेढ़ी नदी के कछार से पकड़े गए असलहा फैक्टरी संचालक रज्जब को गोंडा जनपद के कौड़िया थाने की पुलिस ने करीब दो साल पहले भी पकड़ा था। असलहे बरामद करते हुए उसे जेल भेजा गया था। पकड़े गए दोनों लोगों ने स्वीकार किया है कि वे असलहे बनाकर बेचते थे। इसकी भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed