फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Wachter who was out on patrol was killed by a tiger

गश्त पर निकले वाचर को बाघ ने मार डाला

Thu, 12 Mar 2020 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Wachter who was out on patrol was killed by a tiger
कतर्नियाघाट रेंज के कटियारा बीट में गश्त के दौरान वनकर्मी को निवाला बनाने के बाद बिलखते परिवारी? - फोटो : BAHRAICH
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट के जंगल में बुधवार को गश्त पर निकले एक वाचर को बाघ ने निवाला बना लिया। गुरुवार की सुबह उसका क्षत-विक्षत शव घने जंगल के बीच मिला। ग्रामीणों के पहुंचने पर बाघ शव के पास ही डेरा जमाए बैठा था। लोगों की भीड़ देखकर बाघ जंगल की ओर चला गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बाघ के हमले में मौत होने से वाचर के परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट संरक्षित वन प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत बिछिया सदर बीट में वाचर भोंदू (60) पुत्र दुखीराम की तैनाती थी। वह बुधवार की शाम कतर्निया रेंज के पटियारा बीट में गश्त के लिए गया हुआ था। इसके बाद देर शाम तक वह वापस नहीं लौटा। पूरी रात परिवार के लोग उसकी तलाश में जुटे रहे, मगर उसका पता नहीं चल सका। गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे कुछ ग्रामीण जंगल से गुजर रहे थे। इसी बीच उन्हें वाचर भोंदू का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा हुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन

जब ग्रामीण शव की ओर जाने लगे तो उन्हें 50 मीटर की दूरी पर एक बाघ बैठा हुआ दिखाई दिया। बाघ को देख लोगों के होश उड़ गए। ग्रामीणों की भीड़ अपनी ओर बढ़ती देख बाघ घने जंगलों की ओर चला गया। वाचर का शव मिलने की सूचना इलाके में फैली तो लोगों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर कतर्निया रेंज के डिप्टी रेंजर सत्रोहनलाल, वन दरोगा अनिल कुमार, वाचर रवींद्र और सुजौली थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी रेंजर सत्रोहनलाल ने बताया कि वन वाचर भोंदू वन क्षेत्र में गश्त के लिए गया था। उसका शव क्षत-विक्षत हालत में घने जंगल में बरामद हुआ है। उधर, वाचर का शव मिलने की सूचना जब परिवार के लोगों को मिली तो वह भी मौके पर पहुंच गए। वाचर की मौत होने से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना दुखद, दिलाई जाएगी सहायता
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतर्निया रेंज में तैनात वाचर भोंदू की मौत काफी दुखद घटना है। घटना की क्षतिपूर्ति नहीं की जा सकती, मगर डब्ल्यूडब्ल्यूएफ व अन्य संगठनों की मदद से परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता दिलाई जा रही है। विभागीय सहायता दिलाने का भी प्रयास किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में बाघ के हमले की आशंका जतायी जा रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहना संभव होगा।
-जीपी सिंह, डीएफओ कतर्नियाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed