{"_id":"6975164baf1d07fdf005275a","slug":"voters-responded-to-the-notice-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-143372-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: मतदाताओं ने दिया नोटिस का जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: मतदाताओं ने दिया नोटिस का जवाब
Sun, 25 Jan 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 25 Jan 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबागंज। ब्लॉक मुख्यालय नवाबगंज पर शनिवार को आयोजित एसआईआर शिविर में नानपारा एवं मटेरा विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं को जारी नोटिसों पर सुनवाई की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं ने उपस्थित होकर नोटिस का जवाब प्रस्तुत किया।
नानपारा विधानसभा क्षेत्र (संख्या 283) के भाग संख्या-एक के मतदाताओं की सुनवाई डॉ. राहुल पांडे द्वारा की गई, जिसमें 85 में से 32 मतदाताओं ने नोटिस का उत्तर दिया। वहीं नायब तहसीलदार नवाबगंज अक्षय पांडे ने भाग संख्या 49 से 51 तक की सुनवाई की, जिसमें 72 मतदाताओं ने प्रतिभाग किया।
शिविर के दौरान नगर पंचायत रूपईडीहा के अधिशासी अधिकारी रामबदल ने भाग संख्या-15 में 147 में से 86 मतदाताओं की सुनवाई की। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र 284 मटेरा के भाग संख्या-29 में जिला कीड़ा अधिकारी आनंद कुमार श्रीवास्तव द्वारा 123 के सापेक्ष 79 मतदाताओं की सुनवाई की गई। वहीं राजीव कुमार ने भाग संख्या 49 से 63 तक के 63 मतदाताओं की सुनवाई की।
विज्ञापन
खंड विकास अधिकारी डॉ. पांडे ने बताया कि अधिकांश मामले नेपाली बहुओं से संबंधित हैं, जिन्हें इमीग्रेशन सर्टिफिकेट बनवाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा कुछ आवेदन अपूर्ण पाए गए, जिनमें आवश्यक दस्तावेज पूर्ण करने के लिए संबंधित मतदाताओं से कहा गया है।