फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Villagers stay on the highway for three hours

ग्रामीणों ने हाईवे पर तीन घंटे लगाया जाम

Fri, 26 Jul 2019 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
Villagers stay on the highway for three hours
बहराइच में शुक्रवार कलेक्ट्रेट के सामने मार्ग जाम कर प्रदर्शन करते हुजूरपुर के भंगहा गांव से आए - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। हुजूरपुर के भाजपा बूथ प्रमुख की हत्या की जांच में लापरवाही बरते जाने से नाराज ग्रामीणों व परिवारीजनोें ने शुक्रवार को बौद्ध परिपथ हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान लगभग तीन घंटे तक ग्रामीणों ने हंगामा किया। वे हुजूरपुर एसओ के निलंबन और पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

आक्रोशित लोगों को नगर मजिस्ट्रेट व कोतवाल ने समझाने का प्रयास किया, मगर वे उच्चतरीय जांच की मांग पर अड़े थे। ग्रामीणों को नगर मजिस्ट्रेट ने क्राइम ब्रांच से जांच कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम समाप्त हो सका। लगभग तीन घंटे तक वाहन में जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

हुजूरपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत भंगहा निवासी परमानंद निषाद उर्फ लल्लू (38) पुत्र सोहनलाल भारतीय जनता पार्टी के बूथ प्रमुख और गांव के पूर्व प्रधान थे। परिवारीजनों का कहना है कि 13 जुलाई की रात वह दावत खाने पास के गांव में गए थे। यहां से रात को लौटे। इसके बाद से गायब थे। 15 जुलाई को उनका शव एनडीआरएफ की टीम ने तालाब से निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता सोहनलाल की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया था। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान न होने और पानी में डूबने से मौत की बात सामने आने पर लोग भड़क उठे। भाजपा नेता के आक्रोशित पिता सोहनलाल व पत्नी रिंकी देवी समेत तमाम ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचे और डीएम कार्यालय के सामने बौद्ध परिपथ हाईवे जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
ग्रामीणों का कहना था कि परमानंद के शव पर चोटों के निशान थे। मगर रिपोर्ट गलत तरीके से तैयार की गई है। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर नगर मजिस्ट्रेट जय प्रकाश व नगर कोतवाल सर्वेंद्रनाथ मौके पर पहुंचे और लोगों का समझाने का प्रयास किया। नगर मजिस्ट्रेट ने मामले की जांच क्राइम ब्रांच से कराने का आश्वासन दिया, जिस पर ग्रामीण शांत हो गए। करीब तीन घंटे तक जाम में वाहन फंसे रहे।

क्राइम ब्रांच करेगी हत्या की जांच
हुजूरपुर के भंगहा गांव निवासी भाजपा नेता परमानंद निषाद की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। जिसके आधार पर जांच की जा रही थी। मगर परिवार के लोग क्राइम ब्रांच से जांच कराने की मांग कर रहे थे। ऐसे में हुजूरपुर पुलिस से मामले को क्राइम ब्रांच को स्थानांतरित कर दिया गया है। क्राइम ब्रांच विवेचना कर चार्जशीट तैयार करेगी। जो भी दोषी होगा। उसे बख्शा नहीं जाएगा।
- डॉ. गौरव ग्रोवर, पुलिस अधीक्षक, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed