फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Villagers staged a road blockade in protest against overloaded sand trucks.

Bahraich News: ओवरलोड बालू ट्रकों के विरोध में ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sun, 28 Jun 2026 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 28 Jun 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Villagers staged a road blockade in protest against overloaded sand trucks.
बौंडी क्षेत्र के नंदवल में प्रदर्शन करते ग्रामीण। - स्रोत : ग्रामीण
बौंडी। क्षेत्र में बालू खदान से निकलने वाले ओवरलोड ट्रकों के विरोध में शनिवार को नंदवल के ग्रामीण सड़क पर उतर आए। ट्रकों का आवागमन रोक देने से मार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात घंटों प्रभावित रहा। ग्रामीण जर्जर सड़कों के निर्माण और ओवरलोड वाहनों पर रोक की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन



बौंडी के थाना प्रभारी त्रिलोकीनाथ मौर्य ने बताया कि जाम लगा रहे ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया गया। बाद में कैसरगंज के विधायक आनंद यादव, एआरटीओ अवध राज गुप्ता व नायब तहसीलदार विश्वेश्वर शर्मा भी मौके पर पहुंचे। एआरटीओ ने कार्रवाई करते हुए छह ओवरलोड बालू ट्रकों का चालान किया।
विज्ञापन



ग्रामीणों का आरोप है कि बालू खनन शुरू होने के बाद वजीरगंज से खदान तक 15 किमी लंबी डामर और आरसीसी सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। धूल और गड्ढों से रोज दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय निवासी रामबचन सोनी ने कहा कि सड़क की बदहाली से आवागमन मुश्किल है। बृजेश गुप्ता ने बताया कि हल्की बारिश में सड़क तालाब बन जाती है, जिससे स्कूल-कॉलेज के छात्रों को परेशानी होती है। आलोक गौड़ ने कहा कि नंदवल चौराहे के दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विधायक आनंद यादव ने कहा कि बालू खनन का टेंडर महसी तहसील में है, लेकिन सड़कें कैसरगंज विधानसभा क्षेत्र की खराब हो रही हैं। जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा, ओवरलोड ट्रकों का संचालन स्वीकार नहीं होगा। खनन विभाग के अधिकारियों ने जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रशासन के समझाने पर ग्रामीणों ने जाम खोला, लेकिन चेतावनी दी कि ओवरलोडिंग पर रोक न लगी तो जिला मुख्यालय पर धरना किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने विधायक के माध्यम से नायब तहसीलदार कैसरगंज के जरिये डीएम बहराइच को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed