फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Villagers agitated after doctor's absence

डॉक्टर के न आने से भड़के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 30 Aug 2019 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
Villagers agitated after doctor's absence
शिवपुर विकास खंड के इटहा में स्थित स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक के न आने पर प्रदर्शन करते ग्राम - फोटो : BAHRAICH
मटेराचौराहा (बहराइच)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इटहा में तैनात चिकित्सक दो माह से नदारद हैं। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने कई बार सीएमओ को पत्र भेजा, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद फिर सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। सीएमओ ने डिप्टी सीएमओ को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन

शिवपुर विकास खंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इटहा में चिकित्सक प्रमोद यादव, फार्मेसिस्ट समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती है, लेकिन स्वास्थ्य केंद्र में फार्मेसिस्ट तो आ रहे हैं, मगर चिकित्सक का अता-पता नहीं है। लगभग दो माह से अस्पताल में चिकित्सक नहीं आ रहे हैं, जिससे ग्रामीणों का इलाज नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

बुखार, डायरिया व अन्य बीमारियों का इलाज ग्रामीणों को फार्मेसिस्ट से कराना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने इस मामले को लेकर सीएमओ को पत्र भी भेजा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने गांव निवासी गोदे राम, महेश प्रसाद, प्रेम नरायन, राममिलन, बरातीलाल, राज वर्मा, संजय, रमेश, प्रेम कुमार की अगुवाई में अस्पताल गेट पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि चिकित्सक के न आने से अस्पताल में ताला लटक जाता है। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने सीएमओ को ज्ञापन सौैंपा। इस मामले में शिवपुर के चिकित्साधिकारी डॉ. नलिन राजा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि चिकित्सक की तैनाती जिला अस्पताल में है, जिससे वह नहीं आ पाते हैं।

डिप्टी सीएमओ से कराएंगे जांच, होगी कार्रवाई
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इटहा के चिकित्सक की तैनाती मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में नहीं है। मामले की जांच शनिवार को डिप्टी सीएमओ से करायी जाएगी। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। तैनाती स्थल पर चिकित्सकों का रहना अनिवार्य है।
- डॉ. सुरेश सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed