फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Villager,s helps in the protection of Tigers

बाघों के संरक्षण में सहयोग करें ग्रामीण

Tue, 30 Jul 2019 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Villager,s helps in the protection of Tigers
कतर्नियाघाट के मोतीपुर इको पर्यटन केंद्र में बाघ दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में शामिल छात्र। - फोटो : BAHRAICH
मिहींपुरवा (बहराइच)। मोतीपुर रेंज के ईको पर्यटन परिसर में विश्व बाघ दिवस के अवसर पर गोष्ठी तथा विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें पांच विद्यालयों के छात्र शामिल हुए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर डीएफओ ने कहा कि बाघों की सुरक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। सभी लोग मिलकर बाघों को बचाएं। इसमें ग्रामीण भी पूरा सहयोग करें।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर वन्य क्षेत्र के ईको पर्यटन परिसर में कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग तथा विश्व प्रकृति निधि के तत्वावधान में बाघ दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रभागीय वनाधिकारी जीपी सिंह तथा विशिष्ठ अतिथि डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी दबीर हसन एवं स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फ़ोर्स के कमांडेंट अभिनव कुमार यादव रहे।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता वन्य जीव विशेषज्ञ डॉ. वीपी सिंह रहे। विशेषज्ञों की ओर से बच्चों एवं स्टाफ को बाघ संरक्षण के बारे में जानकारी दी गई। डीएफओ जीपी सिंह ने लोगों को पारिस्थितिकी तंत्र में बाघ की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बताते हुये सभी को बाघ संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाघों की सुरक्षा हम सबकी की जिम्मेदारी है। बाघों के होने से पर्यावरण साफ-सुथरा रहता है। साथ ही गोष्ठी में मौजूद अधिकारियों ने वन स्टाफ, आम नागरिकों व छात्रों को मानव बाघ संघर्ष, शिकार के तरीके एवं बाघ संरक्षण में आम जन की भागीदारी से संबंधित चर्चा की।
इस मौके पर बांबे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी की डॉ. मलका, एसडीओ यशवंत सिंह, वन क्षेत्राधिकारी मोतीपुर आनंद प्रताप आर्या, ककरहा इरफान अंसारी, कतर्नियाघाट पीयूष मोहन श्रीवास्तव, मुर्तिहा एके त्यागी, धर्मापुर अभय सिंह आदि मौजूद रहे।
प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
डीएफओ जीपी सिंह ने बताया कि बाघ संरक्षण कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के छात्रों के मध्य चित्रकला प्रतियोगिता, बाघ, हमारा पर्यावरण, निबंध प्रतियोगिता तथा मिट्टी मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में सर्वोदय इंटर कॉलेज, ममता रानी, नवयुग इंटर कॉलेज, शिव प्रसाद बिंदेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज सेमराहना एंव मोगली विद्यालय मोतीपुर के शिक्षक एवं छात्रों ने प्रतिभाग किया। डीएफओ ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता में एसपीबीपी इंटर कॉलेज के छात्र शिवनंदन सिंह प्रथम, मोगली विद्यालय के छात्र जितेंद्र कुमार द्वितीय व सर्वोदय इंटर कॉलेज के अनुराग मौर्य तृतीय स्थान पर रहे। मोगली विद्यालय की ज्योति को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। चित्रकला प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान शिव प्रसाद इंटर कॉलेज सेमरहना की अभिप्रिया कुशवाहा, द्वितीय स्थान सर्वोदय इंटर कॉलेज के राज मल्होत्रा, तृतीय स्थान सर्वोदय के ही कुमारी महक एवं नवयुग इंटर कॉलेज के सतीश चंद्र ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान सर्वोदय इंटर कॉलेज की सोनम चक्रवर्ती, द्वितीय स्थान नवयुग इंटर कॉलेज की पूजा कुमारी, तृतीय स्थान नवयुग के ही अंकुश कुमार व सर्वोदय इंटर कॉलेज के अनिता सिंह ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। मिट्टी मॉडल प्रतियोगिता में मोगली विद्यालय मोतीपुर के साकिब, संजना, सानू ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वनकर्मियों का हुआ सम्मान
विश्व बाघ दिवस पर एसओएस टाइगर संस्था ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले वनकर्मियों को पुरस्कृत किया। इन वनकर्मियों में मोतीपुर रेंज के डिप्टी रेंजर शत्रोहन लाल, वन दरोगा अनिल कुमार, वन रक्षक शिवकुमार शर्मा, अजय मौर्या, एसटीपीएफ आरक्षी गोविंद नारायण सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed