{"_id":"8619884714a25330263d9d55b0222132","slug":"villager-injured-in-leopard-s-attack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए के हमले में ग्रामीण घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए के हमले में ग्रामीण घायल
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Mon, 07 Sep 2015 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट रेंज में विशुनटांड़ा गांव से अपने घर लौट रहे नईबस्ती टेड़िया निवासी एक अधेड़ पर सोमवार रात तेंदुए ने हमला कर दिया। राहगीरों ने किसी तरह उसे तेंदुए से छुड़ाकर गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती करवाया है।
नईबस्ती टेड़िया निवासी परशुराम (50) पुत्र ननकऊ, सोमवार देर शाम पड़ोस के विशुनटांड़ा गांव गया था। रात आठ बजे के आसपास जब वह घर लौट रहा था तभी गन्ने के खेत में छिपे बैठे तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया।
परशुराम की चीख सुनकर गांव के लोग दौड़े, राहगीर भी मौके पर पहुंचे। लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ परशुराम को छोड़कर जंगल की ओर गया लेकिन तब तक परशुराम गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
रेंज अधिकारी जेएन सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पगचिह्नों से तेंदुए के हमले की पुष्टि की है।