{"_id":"67e1aca160d77705f404e05c","slug":"villager-dies-under-suspicious-circumstances-bahraich-news-c-98-1-brp1009-128220-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: संदिग्ध हालात में ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: संदिग्ध हालात में ग्रामीण की मौत
Tue, 25 Mar 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 25 Mar 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
मलखान की फाइल फोटो।
बहराइच/मिहींपुरवा। मोतीपुर के मंगोरिया निवासी मलखान (50) नित्यक्रिया के लिए गए थे। वहां से लौटते समय रास्ते में संदिग्ध हालत में उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस जांच में जुटी है।
भतीजे सतीश ने बताया कि मलखान रविवार रात नित्यक्रिया की बात कहकर घर से निकले थे। काफी देर तक वापस न आने पर उनकी तलाश शुरू की गई। इस दौरान वह गांव के पास सड़क पर कराहते मिले। कुछ देर बाद वह शांत हो गए। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सतीश ने आरोप लगाते हुए बताया कि मलखान ने गांव के ही कुछ लोगों को जमीन बेची थी। जमीन खरीदने वालोंं ने पैसे नहीं दिए थे। इसी को लेकर उनका विवाद चल रहा था। पैसा मांगने पर विपक्षी गाली-गलौज करते थे। ऐसे में सभी को आशंका है कि विपक्षियों ने ही उनके साथ कुछ अनहोनी की है। थाना प्रभारी आरके पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।