{"_id":"6807e16bef23bd226907a6d9","slug":"video-of-injured-youth-goes-viral-murder-alleged-bahraich-news-c-98-1-slko1011-129430-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: घायल युवक का वीडियो वायरल, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: घायल युवक का वीडियो वायरल, हत्या का आरोप
Wed, 23 Apr 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। कलेक्ट्रेट के पास बीते 17 अप्रैल को युवकोंं के दो गुटों के बीच हुई मारपीट के बाद एक युवक की बाइक जला दी गई थी। घटना के अगले दिन मारपीट में शामिल एक युवक शकील का शव संदिग्ध हालात में श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र में मिला था। इससे जुड़ा एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक अन्य घायल युवक गौरव मिश्रा ने शकील के साथ मौजूद रहने और कुछ लोगों द्वारा शकील की हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
वायरल वीडियो में गौरव मिश्रा ने आरोप लगाते हुए बताया कि बाइक जलाने की घटना के बाद वह डर गया था और शकील, सारिम के साथ इकौना भाग गया था। इस दौरान इकौना में एक ढाबे पर चाय पीने के दौरान पुलिस टीम के साथ उन्हेंं पीटने वाले दूसरे गैंग के कुछ युवक पहुंचे। जिस पर वह बाइक छोड़ दोस्तों के साथ जंगल में भाग गया। जहां से रात में वापस निकले और ढाबे पर खड़ी बाइक उठा कर जाने लगे। इस दौरान आरोपित युवकों ने चार पहिया वाहन से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से वह तीनों बाइक समेत गिर गए। गिरने के बाद तीनों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन शकील का पैर बाइक में फंस गया। इससे वह आरोपियों की पकड़ में आ गया। आरोप है कि सभी ने शकील को पीट-पीट कर मार डाला। आरोप लगाया कि अब पुलिस उनकी शिकायत पर कार्रवाई भी नहीं कर रही है।