फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   vhecle

बिना फास्टैग गुजर रहे करीब 300 वाहन, चालकों से हो रही कहासुनी

Fri, 05 Mar 2021 10:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
vhecle
05 बीएचआर 16 - स्टोरी- नानपारा में स्थित टोल प्लाजा। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। राष्ट्रीय राजमार्गों पर फास्टैग अनिवार्य होने के बाद भी जिले में रोजाना करीब 300 वाहन बिना फास्टैग के ही गुजर रहे है। दोगुना पैसे लेने पर टोल कर्मियों से वाहन चालकों की कहासुनी होती है। यह सिलसिला दिनभर चलता रहता है। इस वजह से ज्यादातर वक्त लंबा जाम लगा रहता है।
विज्ञापन

जिले में बहराइच-लखनऊ मार्ग, रूपईडीहा-बहराइच मार्ग व बहराइच-श्रावस्ती हाईवे पर टोल प्लाजा संचालित हैं। टोल प्लाजा पर जाम की स्थिति न पैदा हो व राहगीरों को टोल पर ज्यादा समय न रुकना न पड़े इसके लिए एनएसएआई ने 15 फरवरी से सभी टोल प्लाजा पर फास्टैग की सुविधा लागू कर दी थी। इससे लोगों को अब टोल पर बिना रुके ही यात्रा की सुविधा मिल रही है, लेकिन अब भी रोजाना तीनों टोल प्लाजा पर लगभग 300 वाहन बिना फास्टैग गुजर रहे है। टोल मैनेजर की मानें तो दोगुना दाम लेने पर वाहन स्वामी टोलकर्मी से उलझ जाते हैं। इसके चलते वाहनों की लाइन लग जाती है। जाम की स्थिति पैदा होने से काफी समस्या होती है। बिना फास्टैग वाले वाहनों में सबसे ज्यादा संख्या कार की बताई जा रही है।
विज्ञापन

बहराइच-लखनऊ हाईवे पर कैसरगंज में स्थित टोल प्लाजा से बचने के लिए लोग शॉर्टकर्ट रास्ता अपना रहे हैं। लखनऊ से आने व जाने वाले लोग कैसरगंज से हुजूरमार्ग होते हुए बहराइच आ जा रहे है। वहीं स्थानीय लोग बघरौली गांव से होते हुए सफर तय कर रहे है। इससे टोल प्लाजा को नुकसान भी हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसरगंज टोल प्लाजा से लगभग तीन हजार गाड़िया रोज गुजरती हैं। इसमें से 75 प्रतिशत वाहनों पर फास्टैग लगा पाया जाता है। 25 प्रतिशत वाहन अब भी बिना फास्टैग के टोल से गुजर रहे हैं। इनमें से कुछ तो शॉर्ट कट अपना कर गांव व अन्य मार्गों से होकर जा रहे हैं। बिना फास्टैग के वाहनों से दोगुना पैसा लिया जा रहा है।
- पंकज सिंह, टोल शिफ्ट इंचार्ज, कैसरगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed