फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Vehicles will speed on the four lane highway from Barabanki to Rupaidiha

Bahraich News: बाराबंकी से रूपईडीहा तक फोरलेन हाईवे पर फर्राटा भरेंगे वाहन

Sat, 05 Oct 2024 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 05 Oct 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will speed on the four lane highway from Barabanki to Rupaidiha
बहराइच-लखनऊ हाईवे। 
बहराइच (बहराइच)। लखनऊ हाईवे से होकर बाराबंकी से रूपईडीहा तक जल्द ही वाहन फर्राटा भरेंगे। इसके लिए बाराबंकी जिले से नेपाल सीमा रूपईडीहा तक हाईवे को फोरलेन में तब्दील किया जाएगा। केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सांसद डॉ. आंनद कुमार गोंड को पत्र भेजकर इस योजना का डीपीआर तैयार कराए जाने के बारे में जानकारी दी है। इस संबंध में भेजे गए पत्र में बताया गया कि हाईवे के लिए डीपीआर तैयार हो रहा है। इसके बनते ही निविदा प्रक्रिया के साथ निर्माण कार्य को शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

इस मार्ग पर घाघरा घाट के पास सरयू नदी पर दूसरा नया पुल बनाने को भी मंजूरी मिली है। इससे चार जिले बहराइच, गोंडा, बलरामपुर व श्रावस्ती का लखनऊ से आवागमन बेहतर हो सकेगा। वहीं नेपाल जाने व आने वाले लोगों को भी बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। अभी तक बाराबंकी से बहराइच और फिर रूपईडीहा स्थित नेपाल सीमा तक जाने के लिए सिर्फ दो लाइन सड़क है। इससे जहां समय ज्यादा लगता है वहीं आए दिन हादसे भी सामने आते रहते है।
विज्ञापन

सरयू पर बना पुराना पुल भी हो चुका है जर्जर
घाघरा घाट के पास सरयू नदी पर बना पुल भी जर्जर हो चुका है। इससे वहां भी आए दिन खराबी होने के चलते जाम से राहगीर जूझते है। हालांकि अब फोरलेन बनने से तमाम समस्याएं दूर हो सकेगी। इसके लिए सरूय पर पुराने पुल के समीप ही नया पुल बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन के स्तर से इसके निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। हाईवे किनारे पड़ने वाले गांवों में सर्वे का काम हो रहा है। इस मार्ग के बनने के लिए घाघरा घाट से बहराइच के बीच तीन बाइपास बनाए जाएंगे। इसमें कैसरगंज व जरवल कस्बा में बाइपास बनेंगे। जबकि एक अन्य जगह पर भी बाइपास बनाया जाएगा।
गडकरी से मिल सांसद ने की थी मांग
जिले के सांसद डॉ. आंनद कुमार गोंड ने बीते संसद सत्र के दौरान केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर घाघरा घाट पर दूसरा नया पुल व बाराबंकी से रूपईडीहा तक हाईवे फोरलेन मंजूरी के साथ उसके काम को तेजी से शुरू कराने का अनुरोध किया था।
केंद्रीय मंत्री ने सांसद को पत्र भेजकर बताया है कि इस हाईवे को बाराबंकी से नेपाल सीमा तक फोरलेन की मंजूरी दी गई है। इसके लिए डीपीआर तैयार हो रहा है और जल्द ही टेंडर प्रक्रिया होने के बाद काम शुरू होगा। वहीं घाघरा घाट पर नदी पर नया पुल बनाने की मंजूरी देने की बात भी बताई गई है।

भूमि अधिग्रहण का काम जारी
लखनऊ हाईवे फोरलेन करने के लिए जिला प्रशासन के स्तर से किसानों की भूमि का सर्वे करने के साथ अधिग्रहण करने की आवश्यक प्रक्रिया चल रही है। -मोनिका रानी, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed