{"_id":"5fe8c6a08ebc3e3d990cae13","slug":"vehicle-involved-in-barat-crushed-seven-people-bahraich-news-lko556943689","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरात में शामिल वाहन ने सात लोगों को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरात में शामिल वाहन ने सात लोगों को रौंदा
विज्ञापन
बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के बेहड़ा गांव से मोतीपुर गई बरात में शामिल एक वाहन ने चार बच्चों समेत सात लोगों को रौंद दिया, जिससे वे घायल हो गए। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने पांच वाहनों में तोड़फोड़ की। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा के बीच निकाह की रस्म अदा की गई। गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
मोतीपुर थाना क्षेत्र के खैरी समैसा गांव निवासी बहातू की बेटी की शादी खैरीघाट थाना क्षेत्र के बेहटा गांव से तय हुई थी। तय तारीख के अनुसार रविवार को निकाह होना था। इसके लिए बेहड़ा गांव से बरात मोतीपुर पहुंची। यहां बरात में शामिल एक वाहन के चालक ने मामूली कहासुनी के बाद वाहन को तेज रफ्तार में दौड़ा दिया। वाहन की चपेट में आने से चार बच्चे सुमित, संदीप, संजय, ज्ञानप्रकाश और ग्रामीण छैलू, नसीमुद्दीन व भग्गन घायल हो गए। तेज रफ्तार वाहन लोगों को रौंदते हुए गुजर गया। चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने बरात में शामिल पांच अन्य वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। सभी वाहनों के शीशे ईंट-पत्थर व लाठी-डंडों से हमला कर तोड़ दिए। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक जेएन शुक्ला दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को किसी तरह शांत कराया गया। एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर में भर्ती कराया गया। यहां चारों बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभी वह फरार है। कड़ी सुरक्षा के बीच निकाह कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।