फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Vasant mela starts at Ghazi's dargah

गाजी की दरगाह पर वसंत मेले का आगाज

Tue, 16 Feb 2021 10:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Vasant mela starts at Ghazi's dargah
बहराइच : सैयद सालार मसऊद गाजी की दरगाह पर वसंत मेले में मजार पर फल व फूल की डाली पेश करते मुख्य अतिथ? - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। दरगाह शरीफ में मंगलवार को तीन दिवसीय वसंत मेले की शुरुआत हुई। मेले में प्रबंध समिति द्वारा फूलों, सब्जियों व मेवे की डलिया पेश करते हुए मुल्क में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ की गई। जेठ मेले की तिथि की भी घोषणा की गई।
विज्ञापन

दरगाह शरीफ की मजार पर लगने वाले वसंत मेले में जायरीन एक दिन पहले से ही पहुंचने शुरू हो गए थे। देवरिया, बस्ती, सिद्धार्थनगर, लखनऊ, बाराबंकी व कानपुर समेत करीब 30 जिलों से जायरीन लाखों की संख्या में दरगाह पहुंचे। परंपरा के अनुसार दरगाह प्रबंध समिति के अध्यक्ष शमशाद अहमद, सपा नेता अब्दुल मन्नान, पूर्व चेयरमैन हाजी रेहान, सदस्य बच्चे भारती व अजमत उल्ला आदि की अगुवाई में सब्जी, फल व मेले की डलिया मजार में चढ़ाई गईं।
विज्ञापन

देश व प्रदेश में अमन चैन, हिंदू मुस्लिम एकता व किसानों की अच्छी फसल की दुआ शाही इमाम मौलाना अरशदुल कादरी की सदारत में की गई। अध्यक्ष शमशाद ने बताया कि जेठ मेले की घोषणा भी कर दी गई। 27 मई से मेला शुरू होगा, जबकि 30 मई को मुख्य मेला होगा। इस दौरान वसीम मेकरानी, जफरउल्ला, इरफान, सज्जन व मास्टर मिज्जन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed