{"_id":"5d661c658ebc3e0164405efa","slug":"uttar-pradesh-gets-seven-new-medical-colleges-cm-yogi-inaugrate","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश को मिले सात नए मेडिकल कॉलेज, सीएम योगी ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेश को मिले सात नए मेडिकल कॉलेज, सीएम योगी ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए किया उद्घाटन
Wed, 28 Aug 2019 08:40 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Published by: Amulya Rastogi
Updated Wed, 28 Aug 2019 08:40 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश को बुधवार को सात नए मेडिकल कॉलेज मिल गए। सीएम योगी ने बहराइच पहुंचकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी कॉलेजों का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम योगी घोषणा करते हुए कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर लखनऊ में मेडिकल यूनिवर्सिटी खोली जाएगी। सीएम ने कहा कि बलरामपुर में केजीएमयू के माध्यम से सेटेलाइट सेंटर की भी स्थापना होगी।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में 14 नए मेडिकल कॉलेज खोले जाने का भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। मुख्यमंत्री योगी ने बहराइच हॉस्पिटल का नाम बालार्क ऋषि के नाम पर व मेडिकल कॉलेज का नाम महाराजा सुहेलदेव के नाम से रखे जाने की भी घोषणा की।
यह भी पढ़ें: यूपी में महिलाओं पर हो रहे अपराधों को लेकर चढ़ा प्रियंका व मायावती का पारा, सरकार को सुनाया
विज्ञापन
इस दौरान सीएम के साथ चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, डिप्टी सीएम स्वामी प्रसाद मौर्य, सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, प्रमुख सचिव रजनीश दूबे और महानिदेशक केके गुप्ता मौजूद रहे।
इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तय कार्यक्रम के मुताबिक पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड मैदान में हेलीकॉप्टर से उतरे। इसके बाद कार से सीधे मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना हो गए। वहीं पर वह मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण और एमबीबीएस छात्रों को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद वह बलहा विधानसभा क्षेत्र के मोतीपुर में उपचुनाव को लेकर जनसभा करेंगे। इसकी तैयारी शुरू हो गई है।

Trending Videos
शहर में 10 दिन पूर्व बने ब्रेकर को हटाया
इससे पहले शहर की जेल रोड पर पांच जगह स्पीड ब्रेकर 10 दिन पूर्व बनाए गए थे। लेकिन इसी मार्ग से मुख्यमंत्री को मेडिकल कॉलेज जाना है। इसको देखते हुए अधिकारियों ने मार्ग पर बने सभी ब्रेकर मंगलवार को हटवा दिए। मार्ग पर जगह-जगह बैरीकेटिंग भी की गई है। जिससे उनके काफिले के गुजरते समय रास्तों को बंद किया जा सके। एसपी ने बताया कि सुरक्षा चौक चौबंद रखने के लिए सभी इलाकों को जोन में बांटा गया है।