फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Urea being smuggled to Nepal seized, one arrested

Bahraich News: तस्करी कर नेपाल ले जाई जा रही यूरिया जब्त, एक गिरफ्तार

Tue, 02 Sep 2025 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 02 Sep 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Urea being smuggled to Nepal seized, one arrested
मिहींपुरवा के लौकाही बार्डर पर पकड़ी गई खाद। - स्रोत : विभाग
मिहींपुरवा। तस्करी के लिए नेपाल ले जाई जा रही यूरिया को नो मेंस लैंड के निकट कस्टम विभाग ने पकड़ का जब्त कर लिया। इस मौके पर एक पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। जब्त की गई 70 बोरी यूरिया को कार्यालय के स्टोर में रख जांच की जा रही है।
विज्ञापन



कस्टम निरीक्षक सुभाष चंद्र व हवलदार राजकुमार रविवार रात लौकही बॉर्डर के पास भ्रमण कर रहे थे। तभी उन्हें एक पिकअप आती दिखाई दी, जिसे रोक कर पूछताछ की गई, तो चालक कोई भी सही उत्तर नहीं दे पाया। इस पर टीम ने चालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


जांच के दौरान पिकअप में 70 बोरी यूरिया पाई गई, जिसे तस्कर नेपाल बेचने जा रहे थे। कस्टम अधिकारियों ने वाहन व खाद को सीज कर दिया। इस संबंध में कस्टम निरीक्षक ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि पिकअप से रात को यूरिया नेपाल भेजी जाएगी। इस पर वह गश्त के लिए निकले थे, जहां यह बरामदगी हुई है। खाद को अभी कस्टम गोदाम में रख कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उर्वरक बिक्री केंद्र का सीडीओ ने किया औचक निरीक्षण
चित्तौरा के बहुउद्देशीय सहकारी समिति डीहा का सीडीओ मुकेश चंद्र ने सोमवार को औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर स्टॉक, वितरण, पंजिका एवं गोदाम का सत्यापन किया गया। इस मौके पर भीड़ को देखते हुए सीडीओ ने अपने सामने किसानों को लाइन लगवा कर खाद का वितरण किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed