Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   UP: Road accident in Bahraich, three friends from Ayodhya died tragically; were going to Neem Karauli

यूपी: बहराइच में एसयूवी से टकराई बस, अयोध्या के तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत; दर्शन के लिए जा रहे थे नीम करौली

Wed, 04 Jun 2025 11:31 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बहराइच
अमर उजाला संवाद, बहराइच Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 04 Jun 2025 11:31 PM IST
सार

Road accident in Bahraich: बहराइच जिले में बस और एसयूवी की सीधी टक्कर में तीन दोस्तों की मौत हो गई। यह तीनों ही अयोध्या के साथ जो नीम करौली बाबा के दर्शन को जा रहे थे। 

विज्ञापन
UP: Road accident in Bahraich, three friends from Ayodhya died tragically; were going to Neem Karauli
बस और एसयूवी की टक्कर में तीन की मौत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बहराइच जिले के  रघुनाथपुर के पास नानपारा-बहराइच हाईवे पर बुधवार शाम निजी बस व एक्सयूवी की सीधी टक्कर हो गई। हादसे में एक्सयूवी के परखचे उड़ गए। उसमें सवार अयोध्या निवासी इंजीनियर विनोद कुमार श्रीवास्तव, अभय पांडेय व विवेक तिवारी की मौत हो गई। तीनों दोस्त थे और नीम करोली बाबा के दर्शन के लिए नैनीताल जा रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अभय पांडेय (38) व विवेक तिवारी (38) अयोध्या नगर कोतवाली के वैदेही कॉलोनी और विनोद कुमार श्रीवास्तव (40) वजीरगंज क्षेत्र के अश्विनीपुरम के रहने वाले थे। विनोद पारले चीनी मिल में इंजीनियर थे। वहीं गंभीर रूप से घायल पठान टोला निवासी रामकुमार यादव को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी अरविंद शुक्ला ने बताया कि अभय पांडेय, विवेक तिवारी व रामकुमार यादव को गंभीर हालत में मेडिकल काॅलेज लाया गया था, जहां इलाज के दौरान अभय व विवेक की मौत हो गई। रामकुमार को लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं, सीएचसी नानपारा के चिकित्सक डॉ. आरपी गौड़ ने बताया कि विनोद कुमार श्रीवास्तव को मृत अवस्था में लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed