{"_id":"585815074f1c1b1a56e39273","slug":"up-100-service-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच में यूपी-100 सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में यूपी-100 सेवा शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
पुलिस काे मिले वाहन
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में सोमवार को यूपी डायल 100 पुलिस सेवा का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री यासर शाह ने किया। डायल 100 सेवा के तहत जिले को 43 वाहन मिले हैं। इस सेवा के शुरू होने से अपराधों के ग्राफ में कमी आने की उम्मीद है। साथ ही मुसीबत में लोगों को तत्काल सुरक्षा मुहैया हो सकेगी।
पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री यासर शाह ने कहा कि डायल 100 सेवा से तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच सकेगी। प्रदेश की खराब कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष द्वारा खड़े किए जाने वाले सवालों पर ये कदम करारा जवाब होगा।
आईजी जोन गोरखपुर मोहित अग्रवाल ने बताया कि दो वर्ष पूर्व डायल 100 सेवा शुरू करने के लिए सात सदस्यीय टीम का गठन किया गया था। इसमें प्रमुख सचिव के साथ वह भी सदस्य थे। ये सेवा बेहतर तरीके से लागू करने के लिए सिंगापुर, न्यूयार्क आदि का भ्रमण कर नई तकनीकों की जानकारी ली गई थी।
विज्ञापन
राज्यमंत्री बंशीधर बौद्ध और विधायक मुकेश श्रीवास्तव ने डायल 100 सेवा को जनता के लिए बेहतर कदम बताया। डीएम अभय व एसपी सालिकराम वर्मा ने इस सेवा के बारे में जानकारी दी। एसपी ने बताया कि बहराइच जनपद को 43 वाहन मिले हैं। जिसमें छह इनोवा और 37 बोलेरो वाहन हैं।
कार्यक्रम का संचालन सरजीत सिंह ने किया। इस दौरान एमएलसी हाजी इमलाक खां, जिला पंचायत अध्यक्ष नदीम मन्ना, सीडीओ राकेश कुमार, सपा जिलाध्यक्ष आनंद यादव, पूर्व विधायक रामतेज यादव, प्रदीप यादव, राजे मिर्जा, एएसपी नगर दिनेश त्रिपाठी, एएसपी ग्रामीण देवेंद्र नाथ आदि मौजूद रहे। र चला गया।