फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Undertrial prisoner in district jail attempted suicide by slitting his throat, serious condition

Bahraich News: जिला कारागार में विचाराधीन बंदी ने गला काटकर आत्महत्या का किया प्रयास, गंभीर

Sat, 08 Feb 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 08 Feb 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Undertrial prisoner in district jail attempted suicide by slitting his throat, serious condition
बहराइच। जिला कारागार में शुक्रवार को गैर इरादतन हत्या के मामले में विचाराधीन बंदी ने धारदार हथियार से अपना गला रेत लिया। जब पहरेदारों ने उसे घायल अवस्था में पड़ा देखा तो आनन-फानन पुलिस अभिरक्षा में उसे मेडिकल कॉलेज भिजवाया। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है।
विज्ञापन

श्रावस्ती जिले के भिनगा निवासी ननके उर्फ ननकने (22) जिला कारागार में गैर इरादतन हत्या के मामले में विचाराधीन बंदी है। शाम सात बजे जेल के टॉयलेट में उसने धारदार हथियार से अपना गला रेतकर जान देने की कोशिश की। ड्यूटी पर मौजूद पहरेदार काफी देर बीतने के बाद भी बंदी के बाहर न आने पर टॉयलेट के पास पहुंचे तो उसे घायल अवस्था में तड़पते हुए देखा और जेल प्रशासन के उच्चाधिकारियों को सूचना दी। जेल प्रशासन की अभिरक्षा में उसे एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। वहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक मनोज चौधरी ने उसकी हालत गंभीर बताई है।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
जिला कारागार में बंदी द्वारा धारदार हथियार से गला रेतने की घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। बंदी द्वारा धारदार चीज का प्रयोग कर गला रेतने की घटना संदेह के घेरे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैरक से बंदी नित्यक्रिया के लिए शौचालय गया था। वहां उसने शौचालय के लोहे के गेट के टीन को काटकर धारदार बनाकर अपना गला रेत लिया। ड्यूटी पर मौजूद पहरेदार उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए, जहां उसका इलाज जारी है। -अजय कुमार झा, जेलर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed