{"_id":"5e42e0668ebc3ee58f7f61bc","slug":"uncontrollable-truck-crushes-bike-ridden-youth-dies-bahraich-news-lko5079762132","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत
विज्ञापन
बहराइच/राजीचौराहा। दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र में कल्पीपारा के निकट सोमवार देर रात बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, हरदी थाना क्षेत्र में बाइकों की भिड़ंत में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली देहात अंतर्गत कुसौर गांव निवासी बृजभान (30) पुत्र राजाराम यादव बाइक से कल्पीपारा की ओर गया था। सोमवार देर रात वह वापस घर आ रहा था। इसी दौरान दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के कल्पीपारा गेस्ट हाउस के निकट विपरीत दिशा से आ रहे बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार बृजभान को रौंद दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
युवक की मौत होने से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक विनय सरोज का कहना है कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
उधर, हरदी थाना अंतर्गत रामदहिनपुरवा पचदेवरी गांव निवासी बुधई निषाद (35) पुत्र पैकरमा प्रसाद बाइक से डीजल खरीदने राजीचौराहा बाजार आया था। डीजल खरीदकर वह बाइक से घर आ रहा था। इसी दौरान मंगलपुरवा के निकट सामने से दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे बुधई गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर डायल 112 के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित ने बाइक सवार के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।