फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Uncle-nephew killed in accidents, two brothers injured

बहराइच: हादसों में चाचा-भतीजे की मौत, दो भाई जख्मी

Mon, 20 Feb 2023 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 20 Feb 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Uncle-nephew killed in accidents, two brothers injured
बहराइच। रिसिया थाना क्षेत्र में रविवार रात तेज रफ्तार मैजिक वाहन ने मोपेड सवार चाचा-भतीजे को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मैजिक को कब्जे में लेकर पुलिस पड़ताल में जुटी है। पुलिस की माने तो हादसे के समय चाचा व भतीजा बिना हेलमेट के थे। सिर व गले में गंभीर चोट से मौत हो गई है। वहीं विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र में हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे छात्र की बाइक में अज्ञात वाहन से टक्कर मार दी, जिससे छात्र व एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। नानपारा कोतवाली के नील कोठी निवासी श्रीपाल (53) रविवार को अपने चिलवरिया स्थित अपने रिश्तेदार की रिसेप्शन पार्टी में गए थे। उनके साथ उनका भतीजा दिनेश (46) भी गया था। देर रात कार्यक्रम खत्म होने के बाद दोनों मोपेड से घर वापस आ रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार मैजिक वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनो की मौके पर ही मौत हो गई। रिसिया थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया की चालक पर मुकदमा दर्ज कर मैजिक वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन

वहीं विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गंगाजमुनी निवासी हाईस्कूल के छात्र दीपांशु शुक्ला(17) सोमवार की सुबह भाई सौरभ(20) के साथ हाईस्कूल की परीक्षा देने पूर्व माध्यमिक विद्यालय विशेश्वरगंज जा रहे थे। इसी दौरान बभनपुरवा मोड़ के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार छात्र दीपांशु और सौरभ घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनो छात्रों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया, जहां दोनो का इलाज जारी है। छात्र के पिता ग्राम प्रधान गंगाजमुनी राजेश शुक्ल ने बताया कि दीपांशु को गंभीर चोटें आई है, जिसे मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती करवाया गया है। जहां इलाज चल रहा है। बेटे का पेपर भी छूट गया। लोगों ने बताया कि युवकों ने हेलमेट नहीं लगाए थे, जिसके चलते सर में गंभीर चोटें आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed