फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Uncle and his nephew killed their child in nanpara in Bahraich.

Bahraich: अंधविश्वास में फंसकर चाचा-भतीजा ने मिलकर की थी आठ साल के बच्चे की हत्या, फावड़े से रेता था गला

Sun, 26 Mar 2023 06:23 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Sun, 26 Mar 2023 06:23 PM IST
सार

अंधविश्वास के चक्कर में फंसकर चाचा-भतीजे ने ही एक बच्चे की हत्या की थी। हत्या के बाद गांव में सनसनी फैल गई थी।

विज्ञापन
Uncle and his nephew killed their child in nanpara in Bahraich.
पुलिसकर्मियों ने मामले का खुलासा किया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहराइच के नानपारा कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को हुए आठ वर्षीय विवेक की हत्या का रविवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। विवेक की हत्या अंधविश्वास में फंस कर उसके ही चचेरे भाई ने फावड़े से रेत कर निर्ममतापूर्वक की थी। वहीं इस हत्याकांड में उसके चाचा ने सहयोग किया था।

विज्ञापन


पुलिस ने हत्या में शामिल चाचा-भतीजे व तांत्रिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हत्या में प्रयुक्त फावड़े को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। कोतवाली नानपारा के परसा अगैया निवासी विवेक वर्मा (10) की बीते बृहस्पतिवार को धारदार हथियार से गला रेत कर निर्ममता हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद गांव में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - माफिया अतीक की गाड़ी पलटने की आशंका...अखिलेश बोले- मुख्यमंत्री ने पहले ही बता दिया होगा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कांग्रेस के कार्यक्रम पर सीएम योगी का तंज: बोले- असत्य के मार्ग पर चलने वाला सत्याग्रह की बात नहीं कर सकता


पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा और एएसपी ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था और पुलिसकर्मियों को जल्द से जल्द घटना के खुलासे का आदेश दिया था। रविवार को पुलिस लाइन सभागार में घटना का खुलासा करते हुए एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि विवेक की हत्या अंधविश्वास में आकर उसके चचेरे भाई अनूप वर्मा ने की थी। जिसमें अनूप के चाचा चिंताराम व तांत्रिक जंगली ने सहयोग किया था।

एसपी ने बताया कि हत्यारोपी अनूप वारदात वाले दिन विवेक को अपने साथ खेत ले गया था। जहां उसने फावड़े से गला रेत कर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद वह घर चला आया था। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। त्वरित गिरफ्तारी के लिए खुलासा टीम को 10 हजार रुपए का ईनाम दिया जाएगा। खुलासा टीम में कोतवाल हेमंत गौड़, उपनिरीक्षक विनोद सिंह, धत्री शंकर सहाय, मुख्य आरक्षी विकास उपाध्याय, आरक्षी ऋषि कुमार, रवि कुमार यादव शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed