फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Uncle also dies in Trauma Center, eight arrested

ट्रॉमा सेंटर में चाचा की भी मौत, आठ गिरफ्तार

Wed, 08 Jan 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Uncle also dies in Trauma Center, eight arrested
बहराइच। खैरीघाट के भवानीपुर गांव में चार माह पूर्व हुए हत्याकांड का बदला लेने के लिए मंगलवार को दिनदहाड़े हुए राजीचौराहा पर बाइक से जा रहे चाचा-भतीजे पर हमला कर दिया गया था। धारदार हथियारों से हमले में भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि चाचा को गंभीर हालत में केजीएमयू लखनऊ रेफर किया गया था।
विज्ञापन

बुधवार को इलाज के दौरान चाचा की भी मौत हो गई। दोहरे हत्याकांड से परिवार में कोहराम मच गया है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक भतीजे के भाई की तहरीर पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आठ लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

खैरीघाट थाना क्षेत्र के बांसगढ़ी गांव निवासी मनोज वर्मा (45) पुत्र परसू वर्मा और पंचू वर्मा (38) पुत्र हजूर वर्मा रिश्ते में सगे चाचा-भतीजे थे। ये दोनों मंगलवार दोपहर बाइक से राजीचौराहा से घर लौट रहे थे। तभी तीन बाइकों पर सवार नौ से अधिक हमलावरों ने चाचा-भतीजे पर धारदार हथियारों, बेलचा, सरिया से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमले में भतीजे पंचू की मौके पर ही मौत हो गई थी। चाचा मनोज को गंभीर हालत में केजीएमयू लखनऊ रेफर किया गया था। बुधवार को इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया। घर की महिलाएं और अन्य सदस्य रो-रोकर बेहाल हैं।

उधर घटना की सूचना मिलने पर एएसपी रवींद्र कुमार सिंह देर रात तक मौके पर डटे रहे। जबकि एसपी डॉ. गौरव ग्रोरव भी रात को घटनास्थल पहुंच गए। एसपी ने बताया कि मृतक पंचू के भाई प्रसादी की तहरीर पर बांसगढ़ी निवासी नौ लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया है। सभी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। आठ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed