{"_id":"684df30206dbedb233033b24","slug":"unannounced-power-cuts-in-scorching-heat-drinking-water-problem-deepens-bahraich-news-c-98-1-slko1007-132167-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती, पेयजल की समस्या गहराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती, पेयजल की समस्या गहराई
Sun, 15 Jun 2025 03:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 15 Jun 2025 03:39 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज में विद्युत लाइन ठीक करता कर्मचारी।
बहराइच/पुरैना/मटेरा/बाबागंज। जिले में एक तरफ सूर्य की तपिश से लोग बेहाल हैं, तो वहीं अघोषित बिजली कटौती उनकी परेशानियों में इजाफा कर रही है। शनिवार को भी शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक में सुबह से लेकर देर रात तक बिजली कटौती का सिलसिला जारी रहा। बिजली की आवाजाही से लोगों के सामने पेयजल का संकट खड़ा हो गया है। गर्मी के दौरान हो रहे फॉल्ट को दुरुस्त कर व्यवस्था को पटरी पर लाने में विभागीय अधिकारियों के भी पसीने छूट रहे हैं।
शहर में बिजली-पानी को लेकर मचा हाहाकार
शहर के समर्पण हाॅस्पिटल, नौवागढ़ी, केडीसी, बंजारीमोड़, मेवातीपुरा, रायपुरराजा, बड़ीहाट, बरहियापुऱा, सिविल लाइंस, गुदड़ी, मीराखेलपुरा समेत कई इलाकों में शनिवार सुबह से शुरू हुई बिजली की आवाजाही देर रात तक जारी रही। गर्मी के दौरान बढ़ी खपत के कारण कहीं केबिल में तो कहीं ट्रांसफार्मर में फाॅल्ट की समस्या दिखी। मीराखेलपुरा निवासी आलोक त्रिपाठी, बड़ीहाट के फुरकान, नाजिरपुरा निवासी अजीम बेग, चांदपुरा के मोहम्मद आशिक, मेवातीपुरा के बबलू जायसवाल आदि ने बताया कि भीषण गर्मी में बिजली के हालात बद से बदतर स्थिति में पहुंच चुके हैं। सुबह से देर रात तक हो रही कटौती ने सभी को परेशान कर रखा है।
दिन-रात हो रही है बेतहाशा कटौती
पुरैना। विकास खंड विशेश्वरगंज के पुरैना समेत कई गांवों में भीषण गर्मी के बीच बेतहाशा बिजली कटौती थमने का नाम नहीं ले रही है। इससे आम जीवन अस्त-व्यस्त है। सुबह से लेकर देर रात तक की जा रही अघोषित कटौती से लोग सारी रात जागकर बिताने को मजबूर हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस भीषण गर्मी में बिना पंखा-कूलर के रहना मुश्किल होता जा रहा है। अगर व्यवस्था शीघ्र नहीं सुधरती है, तो कभी भी लोग उपकेंद्र का घेरावकर प्रदर्शन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
महज चार से पांच घंटे आपूर्ति
मटेरा। कस्बे के लोगों को बिजली की आवाजाही ने परेशान कर रखा है। हालात यह हैं कि महज चार से पांच घंटे ही बिजली आपूर्ति की जा रही है। भीषण गर्मी में हो रही बिजली कटौती से एक तरफ ग्रामीणों के सामने पेयजल की समस्या खड़ी हो गई है, तो वहीं दूसरी तरफ पंपिंग सेट न चलने से सिंचाई का कार्य भी बाधित हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कटौती के दौरान किसी भी अधिकारी का मोबाइल नहीं उठता है। इससे बिजली कटौती की सही जानकारी नहीं मिल पाती है।
.......
दो दिनों से फुंका पड़ा है ट्रांसफार्मर
बाबागंज। कस्बे में हाे रही बिजली कटौती अब लोगों के जीवन पर भारी पड़ने लगी है। कस्बे में सहाबा विद्युत स्टेशन की ओर से गणेशपुर गांव में ट्रांफार्मर लगाया गया था। दो दिन पहले ट्रांसफार्मर जल गया था, लेकिन विभाग इसे बदल नहीं रहा है और न ही मरम्मत करा रहा है। लोग इस भीषण गर्मी में परेशान हैं। ओरीलाल, सीताराम वर्मा, ओमकार वर्मा, महेश आर्य, असलम, रामसेवक आर्य, राकेश आदि ग्रामीणों ने विभाग के उच्चाधिकारियों से शीघ्र ही गांव में नया ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है।