फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two youths killed in collision of vehicles

वाहनों की टक्कर से दो युवकों की मौत

Thu, 20 Jul 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Thu, 20 Jul 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two youths killed in collision of vehicles
चंडीगढ़ में कार हादसा
 अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन


कोतवाली नानपारा अंतर्गत मेहरबाननगर अंगनूपुरवा निवासी बृजलाल (42) पुत्र भल्लर नानपारा-बहराइच मार्ग पर स्थित अंगनू चौराहे पर चाय की दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। प्रतिदिन की तरह बुधवार की रात करीब 10 बजे जब वह दुकान बंद कर घर जाने के लिए सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार बस ने रौंद दिया, जिससे मौके पर ही बृजलाल की मौत हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर बस को पकड़ लिया, लेकिन चालक भाग निकला। मृतक के चाचा बिसंभर की तहरीर पर पुलिस ने हादसे का केस दर्ज किया है। उपनिरीक्षक अशोक सिं
विज्ञापन


ह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उधर, दरगाह शरीफ थाना अंतर्गत मंसूरगंज निवासी मुश्ताक (40) पुत्र अली अहमद हैंडपंप का मिस्त्री था। वह अपने सहयोगी कुनऊ (35) पुत्र मुनऊ व शादाब (30) पुत्र मकसूद के साथ हैंडपंप की बोरिंग करने के लिए बुधवार को कोतवाली देहात अंतर्गत नगरौर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पर देर रात काम निपटाकर जब तीनों युवक साइकिल पर सवार होकर घर लौट रहे थे, तभी दोनक्का के पहले अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मुश्ताक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दोनों सहयोगी घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed