{"_id":"65db84b2b5529ee1470f8b28","slug":"two-youths-burnt-bahraich-news-c-98-1-slko1011-110540-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: मस्जिद की मीनार बना रहे दो युवकों को लगा करंट, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: मस्जिद की मीनार बना रहे दो युवकों को लगा करंट, गंभीर
Sun, 25 Feb 2024 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 25 Feb 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। दरगाह क्षेत्र में मस्जिद निर्माण के दौरान शनिवार रात बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को तत्काल मेडिकल काॅलेज पहुंचाया गया। दोनों की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उन्हें ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
दरगाह क्षेत्र के शेखवापुर गांव में एक मस्जिद का निर्माण कराया जा रहा है। शनिवार को मस्जिद में मीनार व गुंबद बनाया जा रहा था। निर्माण कार्य में मेरठ जिले के मवाना थाना क्षेत्र के सतना गांव निवासी मोहम्मद जैद (22) और मुजफ्फरनगर जिले के तिवारी गांव निवासी उस्मान (28) भी लगे थे। रात करीब नौ बजे दोनों युवक मस्जिद के ऊपर से गुजरी बिजली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। करंट लगते ही दोनों गंभीर रूप से झुलसकर नीचे गिर गए।
इस हादसे की जानकारी होते ही आसपास के लोग जमा हो गए। उन्होंने दोनों युवक को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल काॅलेज पहुंचाया। उनकी हालात गंभीर देख चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। थाना प्रभारी हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि दोनों युवकों का ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। हादसे की जांच की जा रही है।