फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   two women arrest

भारतीय कपड़े के साथ दो महिला तस्कर गिरफ्तार

Wed, 11 Sep 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
two women arrest
रुपईडीहा (बहराइच)। एसएसबी रुपईडीहा ने भारत-नेपाल सीमा पर जांच के दौरान दो महिला तस्करों को पकड़ा है। इनके पास से एक लाख रुपये कीमती की भारतीय कपड़े बरामद हुई है। बरामद कपड़े को सीज कर महिलाओं को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसएसबी 42वीं वाहिनी के कमांडेंट प्रवीन कुमार ने बताया कि निबिया बार्डर आउट पोस्ट के जवान बुधवार सुबह सीमा पर आने-जाने वालों की जांच कर रहे थे। बीओपी के उपनिरीक्षक राजेंद्र कुमार, आरक्षी चंद्रिका, जैनेंद्र पांडेय की टीम सीमा पर पहुंची। तभी दो महिलाएं नेपाल सीमा में प्रवेश करतीं दिखीं। उन्हें रोक कर तलाशी ली गई तो उनके पास कपड़े बरामद हुए।
विज्ञापन

इस पर दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया गया। कमांडेंट ने बताया कि बरामद कपड़ा लैंड कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है। कस्टम के अधिकारियों ने कपड़ा सीज कर दिया। जबकि महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसएसबी के मुताबिक बरामद कपड़े की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग एक लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed